Saturday, October 18, 2025
SGSU Advertisement
Home स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

कमर दर्द कर रहा परेशान? दो आसान तरकीब कारगर, दिमाग से है सीधा कनेक्शन!

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कमर दर्द आज सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि आधुनिक जीवन की थकान का प्रतीक बन चुका है। घंटों तक कंप्यूटर पर काम करना, तनाव भरी दिनचर्या, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि का अभाव—ये सब मिलकर पीठ को ऐसा दर्द देते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालता है। लेकिन एक नई वैज्ञानिक रिपोर्ट उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। जेएएमए नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक अध्ययन ने बताया कि राहत दवाइयों में नहीं, बल्कि हमारे मन और विचारों में छिपी हो सकती है।

सर्दी-जुकाम से बचना है तो रोजाना करें ये 5 योगासन, मजबूत होगी इम्युनिटी

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जैसे ही मौसम बदलता है, कुछ लोगों को सबसे पहले गले में खराश, नाक बहना, छींक आना और बदन दर्द जैसी परेशानी होने लगती हैं। ये लक्षण कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी के होते हैं। जिनकी इम्युनिटी सामान्य से थोड़ी कम होती है, उन्हें हल्का-सा मौसमी बदलाव भी बीमार कर देता है।

दर्द और सूजन में लाभकारी है पुष्करमूल, ऐसे सेवन करने से खत्म होंगे रोग

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमालयी इलाके में कई ऐसी जड़ी-बूटियां होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सदियों से इस्तेमाल हो रही हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली पद्धति को आज दोबारा चलन में लाया जा रहा है और लोग आयुर्वेद की तरफ वापस जा रहे हैं।

गर्भावस्था में गैस और पेट फूलना: जानिए आयुर्वेद और विज्ञान के नजरिए से कारण...

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक बेहद खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो न सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी महिला को प्रभावित करते हैं। गर्भधारण के समय हार्मोनल स्तर में भारी उतार-चढ़ाव आता है, जिसके चलते कुछ असहज स्थितियां भी पैदा होती हैं, जो सामान्य होते हुए भी बेहद परेशान करने वाली होती हैं। इन्हीं में से एक है पेट फूलना, गैस बनना, अपच और लगातार बेचैनी महसूस होना।

भारत स्वदेशी 4जी स्टैक के साथ शीर्ष पांच देशों में शामिल : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025' में मुख्य भाषण दिया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अटूट गति और तेजी से विकसित हो रहे विश्व में आशा की किरण के रूप में उसकी भूमिका पर जोर दिया।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में जी रहा है। काम का दबाव, परिवार की जिम्मेदारियां, नींद की कमी और असंतुलित खान-पान। ये सारी चीजें हमारे शरीर और मन दोनों पर असर डालती हैं, खासकर महिलाओं पर।

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में...

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा है। इन्हीं में से एक त्रिफला को खास जड़ी बूटी माना गया है। त्रिफला में हरड़, बहेड़ा और आंवला होता है, जिनसे मिलकर ये चूर्ण बनता है।

गाजियाबाद : निडोरी में 2,500 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, नमूने लेकर भेजा गया प्रयोगशाला

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तहसील सदर के ग्राम निडोरी में लगभग 2,500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद किया।

पारिजात वृक्ष : देवताओं का वरदान, मनुष्यों के लिए संजीवनी

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पारिजात वृक्ष, जिसे हरसिंगार या नाइट जैस्मिन भी कहा जाता है, सच में एक अलौकिक और दिव्य वृक्ष है। इसका नाम सुनते ही एक सुंदर, सुगंधित और रहस्यमय पेड़ की छवि मन में उभर आती है। इसका आयुर्वेद और पुराणों में खास महत्व बताया गया है।

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना भूल जाते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव और अनियमित दिनचर्या ये सब नींद चुरा लेते हैं। नतीजा ये होता है कि सुबह चेहरा थका हुआ दिखता है, आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां और बेजान त्वचा दिखने लगती है।

खरी बात