भारत को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के माध्यम से सालाना 1 करोड़ पर्यटकों को लक्षित करना...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत के चिकित्सा मूल्य पर्यटन इकोसिस्टम को मजबूत करने और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के प्रवेश द्वार के रूप में देश को स्थापित करने के लिए पांच सूत्रीय कार्य योजना पेश की।

अन्ना हजारे की तबीयत पहले से काफी बेहतर, बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम भंसाली...

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. गौतम भंसाली ने हॉस्पिटल में भर्ती सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है। उनको बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किए लगभग 6 दिन हो गए हैं। ट्रीटमेंट को वह अच्छा रेस्पॉन्स कर रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज और सीटों की संख्या बढ़ाकर आयुर्वेद का विस्तार करने का काम कर...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेजों और सीटों की संख्या बढ़ाकर आयुर्वेद का विस्तार करने के लिए काम कर रही है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: पिछले सात दिनों में डेंगू के 500 से अधिक नए मामले, मुर्शिदाबाद...

कोलकाता, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में डेंगू के नए मामलों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि 2 सितंबर को राज्य में डेंगू के मामलों की निगरानी और रोकथाम के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया गया था। इसके बाद, घर-घर जाकर निगरानी करने और डेंगू के लक्षण वाले लोगों की तुरंत खून की जांच करने का एक बड़ा अभियान चलाया गया।

जम्मू-कश्मीर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मेडिकल कॉलेज के...

श्रीनगर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बेमिना में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) कॉलेज के मेडिकल इंटर्नों की ओर से सोमवार को अपनी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है।

सागर जहरीली शराब कांड: अस्पताल में 84 बीमार लोगों का इलाज जारी, 30 आरोपियों...

सागर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से कई मौतों के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 10 आरोपियों को हिरासत में भी लिया जा चुका है।

तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव, पीठ दर्द और सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में योग एक बेहतरीन माध्यम है। भारतीय संस्कृति की इस प्राचीन विधा में 'मकरासन' का खास महत्व है। यह आसन थकान मिटाने और शरीर को पूरी तरह आराम देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए...

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) ऐसी समस्या है, जो अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में बढ़ती रहती है। यही वजह है कि कई लोग लंबे समय तक इससे अनजान रहते हैं। लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याओं और डिमेंशिया जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करना बेहद जरूरी है। लेकिन बीपी चेक करते समय कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वर्ना रीडिंग गलत भी हो सकती है।

जब हार्ट ने दे दिया जवाब और प्रत्यारोपण ही बची आखिरी उम्मीद, तब गुजरात...

सूरत, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सूरत के 37 वर्षीय निवासी किशन पेठाणी को अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट) के बाद नया जीवन मिला है। यह संभव गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया और अस्पताल की ट्रांसप्लांट टीम के प्रयासों से हो सका।

बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी, 994 बच्चों ने तोड़ा दम

ढाका, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पिछले लगभग छह महीनों से बांग्लादेश में खसरा दम तोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में ही खसरे जैसे लक्षणों से पीड़ित तीन और बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद इस साल खसरे से जुड़ी कंफर्म और संदिग्ध मौतों का कुल आंकड़ा 994 पहुंच गया है।

खरी बात