पालघर के रिलीफ हॉस्पिटल में हंगामा, बिल को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों ने डॉक्टरों और...
मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अस्पताल में बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हेल्थकेयर सेंटर पर शिवसेना के पदाधिकारियों ने कथित तौर पर डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
एफएसएसएआई ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद दो खाद्य व्यवसायों कैलाश फॉर्म्युलेशन और सैनिक्योर वाटर प्रोजेक्ट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है और अगले आदेश तक दोनों इकाइयों के लाइसेंस निलंबित रहेंगे।
‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा युवा हिस्सा लें: मोनिका शर्मा
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 89वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ बड़े आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं के हौसलाअफजाई के लिए मोनिका भोला, मोनिका शर्मा और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह उपस्थित थे।
मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मुंह में छाला होना सुनने में भले ही छोटी सी परेशानी लगे, लेकिन जब यही छाला खाने, पीने या बोलने में दर्द देने लगे तो काफी तकलीफ होती है। कई बार इस दर्द के साथ कान में भी दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि शायद कान में कोई इंफेक्शन हो गया है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार परेशानी मुंह में होती है और उसका दर्द कान तक महसूस होता है। जब छाला जीभ के पीछे, मुंह के पिछले हिस्से या गले के पास हो, तब कान में दर्द जैसा एहसास होता है।
सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को कहें अलविदा, इन 6 पौष्टिक पौधों को अपनी...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पौधे बोर्ड ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1-7 सितंबर) के दौरान संपूर्ण पोषण के लिए 6 औषधीय पौधे का इस्तेमाल करने का सलाह दी है। जिनमें शतावरी, मोरिंगा, आंवला, ब्राह्मी, गिलोय और तुलसी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत, 35...
सागर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उदयपुर: ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के संदेश के साथ हुआ मैराथन का आयोजन
उदयपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पर्यटन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर राजस्थान के उदयपुर में रविवार को वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। मैराथन में देश-विदेश के 7,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में मैराथन का स्तर अंतरराष्ट्रीय हो गया था।
कमर और पीठ के दर्द से हैं परेशान? वक्रासन से मिलेगा आराम, जानें करने...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने, गलत पोस्चर में रहने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से कमर और पीठ से जुड़ी परेशानियां आम हो गई हैं। ऐसे में योग के कुछ आसान आसन शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है वक्रासन।
‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’: डॉ. मांडविया ने विकसित भारत के लिए युवाओं से की...
सूरत, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' के 89वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम सूरत में मनाया गया। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का थीम 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' था। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी उपस्थित थे।
बीएमआई से नहीं, पेट की चर्बी से तय होता है खतरा : एम्स के...
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मोटापे से संबंधित शिखर सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि सिर्फ बीएमआई से मोटापे का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह फैट और मसल में फर्क नहीं करता। असली खतरा पेट और कमर पर जमा मेटाबॉलिकली एक्टिव फैट से है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने बच्चों के लिए नई इंजेक्टेबल दवाओं के इस्तेमाल, सरकारी गाइडलाइन और खान-पान में सुधार को लेकर भी जरूरी सलाह दी।
