‘कई प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट मेरे लिए एक ट्रिगर बन गया था’, ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर जेपी दत्ता की बेटी और प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने हाल ही में मां बनने की कोशिश के अपने भावुक और चुनौतीपूर्ण सफर को साझा किया है। उन्होंने बताया कि बहुत सी महिलाएं मां बनने की कोशिश के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से तकलीफें झेलती हैं, लेकिन अक्सर समाज में इन बातों पर खुलकर चर्चा नहीं होती। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि अगर उन्हें भी इस तरह की समस्याएं हैं, तो वे हार न मानें और मां बनने की उम्मीद न छोड़ें।
शोध में दावा, डायबिटीज को मैनेज करने में ऑनलाइन पोषण कार्यक्रम भी प्रभावी
नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत में डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। बहुत से लोग जानते हैं कि उन्हें सही खानपान अपनाना चाहिए, लेकिन वे उस पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते। ऐसे में एक शोध किया गया, जिसका नेतृत्व एक भारतीय मूल के शोधकर्ता ने किया है। इस शोध में पाया गया कि अगर लोगों को ऑनलाइन तरीके से पोषण कार्यक्रम दिया जाए, तो भारत में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
वट सावित्री व्रत में ये चीजें होती हैं वर्जित, जानें- क्या खाएं और क्या...
नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भगवान विष्णु को समर्पित ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यह व्रत खास तौर पर पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती देने के लिए मनाया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाएं वटवृक्ष यानी बरगद के नीचे पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत को लेकर खानपान के सेवन में कई तरह की दुविधा सामने आती है। मन में शंका बनी रहती है कि अगर ये चीज खा ली तो हमारा कहीं व्रत खंडित न हो जाए।
वयस्कता में टाइप 1 डायबिटीज से हृदय रोग और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। हाल में आए एक नए शोध के मुताबिक, जो लोग वयस्कता में टाइप 1 मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित होते हैं, उनमें हृदय रोग और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा,...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अमीरा शाह के नेतृत्व वाली डायग्नोस्टिक्स चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 19.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- "स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च।" मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है। कोई भी व्यक्ति सेहतमंद तभी रहेगा जब वह नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करेगा।
जरीन खान खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं योग, जानें फायदे
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की।
दांतों में सड़न और दर्द का हमला! इस तरह पाएं छुटकारा
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। दांत हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा हैं, जो न सिर्फ हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि भोजन को चबाने और पचाने में भी खास भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और मुंह की सही सफाई न करने की वजह से दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं में सबसे आम और गंभीर समस्या है 'दांतों में सड़न' यानी कैविटी।
सुवेन लाइफ साइंसेज का घाटा चौथी तिमाही में 65 प्रतिशत बढ़ा, आय 39 प्रतिशत...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस) घरेलू बायोफार्मा कंपनी सुवेन लाइफ साइंसेज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का घाटा 65 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है और साथ ही आय में भी कमी दर्ज की गई है।
स्मार्ट सेंसर बच्चों को दर्द निवारक दवाओं की ओवरडोज से बचाएंगे
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)| अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक "स्मार्ट" लेक्टेशन सेंसर विकसित किया है। ये स्मार्ट सेंसर शिशुओं को आम दर्द निवारक एसिटामिनोफेन के अत्यधिक संपर्क से बचाने के लिए खास हैं। एसिटामिनोफेन को आमतौर पर प्रसव के बाद दर्द प्रबंधन के लिए उपयोग में लाया जाता है। अक्सर शिशुओं के बुखार के इलाज के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।










