मौसम और समय के साथ खुद को बदलते हैं वायरस : स्टडी

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के एक नए अध्ययन के अनुसार, वायरस मौसम, समय और अपने परिवेश में आने वाले बदलावों के हिसाब से एक निश्चित पैटर्न में अपने अंदर परिवर्तन लाते हैं। शोधकर्ताओं ने 20 साल से ज्यादा समय तक अमेरिका की झीलों से लिए गए 465 नमूनों का अध्ययन किया और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर 13 लाख वायरस जीनोम रीकंस्ट्रक्ट किए, और उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला।

भोजन और पेय पदार्थों में मौजूद प्लास्टिक कण आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकते...

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। पशुओं पर किए गए एक नए अध्ययन में पाया गया है कि खाने-पीने की चीजों में पाए जाने वाले सूक्ष्म प्लास्टिक कण (माइक्रोप्लास्टिक) शरीर के ग्लूकोज को प्रोसेस करने की प्रक्रिया (ग्लूकोज मेटाबॉलिज़्म) को प्रभावित कर सकते हैं। इससे लिवर (यकृत) जैसे अंगों को नुकसान हो सकता है।

‘वृक्षासन’ से तनाव और चिंता होगी दूर, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। अगर आप अपने जीवन से तनाव और चिंता को दूर तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करना चाहते हैं तो आपको ‘वृक्षासन’ अपनाने की जरूरत है। इस योगासन को करने से सिर्फ आप तनाव और चिंता मुक्त नहीं होंगे, बल्कि आपकी दिनचर्या में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

आईबीएस के मरीजों को राहत दे सकती है मेडिटेरेनियन डाइट : अध्ययन

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने अध्ययन में पाया कि मेडिटेरेनियन डाइट यानी भूमध्यसागरीय क्षेत्र का खान-पान इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) यानी पेट और आंतों की समस्या वाले लोगों के लक्षणों को कम कर सकता है।

पेट की तकलीफ और घुटने के दर्द में रामबाण है भद्रासन

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। योग केवल शरीर को नहीं, मन को भी सुकून देता है। भद्रासन एक ऐसा ही सरल और शांत योग आसन है, जिसे करने से शरीर मजबूत होता है और मन खुश रहता है। रोजाना कुछ मिनट इस आसन को करने से दिमाग तनावमुक्त रहता है। भद्रासन दो शब्दों से मिलकर बना है- 'भद्र' मतलब शुभ और 'आसन' मतलब बैठने की मुद्रा। इस आसन को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि भद्रासन करने से शरीर मजबूत बनता है।

शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है शलभासन

नई दिल्‍ली, 1 जून (आईएएनएस)। स्‍वस्‍थ शरीर में स्‍वस्‍थ मन का विकास होता है। ऐसे में शरीर को स्‍वस्‍थ रखना जरूरी है। शलभासन एक ऐसा आसन है जो शरीर और मन दोनों को कई लाभ प्रदान करता है। यह साइटिका और पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने, जांघों और नितंबों में अतिरिक्त चर्बी को कम करने और फेफड़ों की कार्यक्षमता के साथ-साथ पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे अंततः संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन शक्ति में वृद्धि होती है।

पवनमुक्तासन करने से दूर होगी यह परेशानी, मिलेंगे यह फायदे

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। यदि आप अपनी रोजाना की दिनचर्या में कब्ज, गैस, एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद भी इन परेशानियों से छुटकारा पाने में विफल हो रहे हैं तो आप ‘पवनमुक्तासन’ आसन करना शुरू करें। यह आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर नियमित रूप से पवनमुक्तासन योग किया जाए तो पाचनतंत्र मजबूत बनता है और गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

काकासन से घटाएं चर्बी, लिवर-किडनी भी होंगे दुरुस्त, जानें अभ्यास का सही तरीका

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खाने-पीने की आदतों के साथ-साथ दिनचर्या में भी कुछ अच्छे बदलाव लाएं। फाइबर युक्त खाना खाएं और खूब पानी पीएं, साथ ही योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग में कई ऐसे आसन हैं जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है 'काकासन', इसे 'क्रो पोज' भी कहते हैं। इस आसन को करते समय शरीर कौआ की आकृति बनाता है। चलिए आपको बताते हैं आयुर्वेद के अनुसार इस आसन को करने के फायदे क्या हैं।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: डेंगू आया तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये आसान उपाय!

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक हर घर, हर गली में देखने को मिलता है। इस दौरान कई खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इनमें से एक है डेंगू। यह एक जानलेवा वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते और कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं। समय पर इलाज न हो तो यह प्लेटलेट्स की संख्या घटाकर स्थिति को गंभीर बना सकता है। हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।

आईआईटी खड़गपुर का नया स्मार्ट ट्रैक्ड रोबोट फसल में रोग का पता लगाने में...

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक स्मार्ट ट्रैक्ड रोबोट डेवलप किया है, जो फसल में रोग का पता लगा सकता है और खेती को बढ़ावा देने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव भी कर सकता है।

खरी बात