बांग्लादेश: डेंगू से पांच और मौत, 2025 में अब तक मरने वालों की संख्या...
ढाका, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में डेंगू के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिससे 2025 में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 230 हो गई है। मीडिया ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
‘माइक्रोप्लास्टिक’ बदल रहे हैं दिमाग और सेहत का नक्शा, कुछ छोटे उपायों से बदलाव...
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इसका जितना कम उपयोग किया जाए उतना अच्छा है। ऐसा हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आज की तारीख में ये प्लास्टिक अलग-अलग माध्यमों से हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में पैठ बना चुका है। अब इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो प्रकृति पर इतना विपरीत असर डालता है वो हमारी सेहत का क्या हश्र करता होगा।
केला : क्यों है यह बेस्ट प्री और पोस्ट वर्कआउट स्नैक, जानिए फायदे
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केला ना केवल सबसे सस्ता और आसानी से मिलने वाला फल है, बल्कि इसे पावरहाउस ऑफ एनर्जी भी कहा जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों में ही केला एक श्रेष्ठ ऊर्जा स्रोत और शरीर को बल देने वाला फल माना गया है।
मरोड़ फली : पाचन से लेकर मधुमेह तक की एक आयुर्वेदिक कुंजी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मरोड़ फली, जिसे आमतौर पर इंडियन स्क्रू ट्री कहा जाता है, आयुर्वेद में एक अत्यंत उपयोगी और औषधीय पौधा माना जाता है। इसके फल की आकृति स्क्रू जैसी मुड़ी हुई होती है, इसलिए इसे मरोड़ फली कहा जाता है। यह पौधा मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका, म्यांमार और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में पाया जाता है।
खसखस से शारीरिक और मानसिक थकान हो जाती है छूमंतर, इस तरह करें इस्तेमाल
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूखे मेवे स्वाद के साथ-साथ बहुत सारे गुणों से भरपूर होते हैं। बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट का सेवन तो सभी करते हैं, लेकिन दूध से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम खसखस में मिलता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ति करता है।
‘महिला प्रजनन तंत्र’ की अनदेखी पड़ सकती है भारी, इस तरह करें बेहतर देखभाल
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रजनन तंत्र एक जैविक प्रणाली है, जो संतान पैदा करने में सहायक होती है। ये दो भागों- बाह्य जनन अंग और आंतरिक जनन अंग में बंटी होती है। ये अंग सिर्फ बच्चे पैदा करने में ही सहायक नहीं होते, बल्कि महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं।
शालेव की खुदकुशी ने हमास-इजरायल युद्ध के अनदेखे स्याह पन्ने को उजागर किया, ये...
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा शांति की राह पर चल निकला है। दुनिया वहां पीस चाहती है। ऐसी ही पॉजिटिव न्यूज के बीच एक खबर शनिवार, 11 अक्टूबर, 2025 को आई। एक युवक जिसे बास्केटबॉल से प्यार था, जो हंसता-मुस्कुराता था, अचानक उसके मरने की खबर आई। आकस्मिक मौत का कारण नेचुरल नहीं था बल्कि वजह आत्महत्या थी। इस युवक का नाम था रोई शालेव और इसने मौत को इसलिए गले लगाया क्योंकि ये उस नोवा म्यूजिकल फेस्टिवल की त्रासदी भुला नहीं पा रहा था जिसने इससे जिंदगी का सबसे प्यारा साथी छीन लिया था।
इन 7 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, सेहत के लिए हैं अमृत...
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुबह की शुरुआत अगर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक ड्रिंक से की जाए, तो यह न केवल शरीर को ऊर्जावान बनाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। ऐसे में आप इन सात आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को ट्राई कर सकते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करने और चुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं।
पंजाब के सरकारी अस्पतालों में आठ दवाओं के इस्तेमाल और खरीद पर तत्काल रोक
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आठ विशेष दवाओं और आईवी फ्लूइड्स के इस्तेमाल, वितरण और खरीद पर तुरंत रोक लगा दी है। यह कदम उन दवाओं के कारण मरीजों में 'एडवर्स ड्रग रिएक्शन' (एडीआर) मिलने के बाद उठाया गया है।
फटे होंठ और डबल चिन से हैं परेशान? ये एक्सरसाइज हैं कारगर
मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम की हवा में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है और इसी के साथ एक आम परेशानी भी हर साल की तरह लौट जाती है, और वो है होंठ का फटना। ठंड और बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है।