ऑस्ट्रेलिया: 125 साल के इतिहास में पहली बार महिला अफसर को सेना की कमान
कैनबरा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार एक महिला अफसर को सेना की कमान सौंपे जाने का ऐलान किया गया। बताया गया कि देश की डिफेंस फोर्स लीडरशिप में फेरबदल के तहत, इतिहास में पहली बार कोई महिला उसकी आर्मी को लीड करेगी।
बांग्लादेश में महिला हिंसा के मामले बढ़े, अवामी लीग बोली- राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी
ढाका, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुए कुछ समय बीत गया है लेकिन उम्मीद के अनुरूप देश की स्थिति में बदलाव नहीं दिख रहा है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अवामी लीग ने सोमवार को विभिन्न आलोचकों के हवाले से कहा कि कड़े कानून होने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
ट्रंप का पोप लियो को ‘कमजोर’ बताना वैश्विक संतुलन के लिए खतरा : फिलिस्तीनी...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और बहुपक्षीय व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की, जिन्होंने पोप लियो XIV को 'कमजोर' बताया था।
न्यूक्लियर प्रतिबंध बना बड़ी बाधा, ईरान विवाद सुलझने में लग सकते हैं महीनों: प्रफुल...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सोमवार को कहा कि ईरान पर जिस तरह से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई, इस पर ईरान तैयार नहीं है। ईरान का कहना है कि जब तक उनके उठाए मुद्दों का हल नहीं होगा, तब तक बातचीत सफल नहीं होगी।
खाड़ी देशों के साथ बढ़ा रहे सहयोग, हमारे सभी नाविक सुरक्षित: केंद्र सरकार
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में दो हफ्ते के अस्थायी संघर्ष विराम के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के कल्याण हेतु सकारात्मक प्रयास जारी रखे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ लगातार संपर्क साधा जा रहा है। वहीं परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार खाड़ी देशों में मौजूद हमारे नाविक सुरक्षित हैं।
मास्को ने माना, ‘होर्मुज ब्लॉकेड से पड़ेगा बाजार पर नकारात्मक असर’
मास्को, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को माना कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
आईडीएफ का दावा, ‘दक्षिण लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया’
तेल अवीव, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने दक्षिण लेबनान के बिंत जबील इलाके में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) के अनुसार खास टारगेट्स पर हमला किया जा रहा है।
ट्रंप की टिप्पणी पर पोप, ‘मेरा काम राजनीति करना नहीं, दुनिया को शांति का...
वेटिकन सिटी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किसी भी तरह के डिबेट से स्पष्ट इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए क्योंकि "उनका काम राजनीति करना नहीं बल्कि दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाना है।"
चीन ने पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका के वार्ता को बताया सकारात्मक कदम, सीजफायर जारी रखने...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इस बातचीत को तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। चीन ने दोनों पक्षों के बीच सीजफायर जारी रहने की उम्मीद जताई।
पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान के छह नागरिकों को जबरन गायब करने का आरोप
क्वेटा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में कम से कम छह आम लोगों को अपहृत कर लिया है। हालांकि, बलूचिस्तान से इससे पहले भी लोगों को जबरन गायब करने के मामले सामने आए हैं।

