सीपीईसी और सीमा विवाद के बीच चीन ने पीओके के पास बनाया नया प्रांत,...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और चर्चा के बीच चीन ने अपने संवेदनशील पश्चिमी इलाके शिनजियांग उइगर ऑटोनॉमस क्षेत्र में एक नया प्रांत सेनलिंग बनाया है। यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अफगानिस्तान बॉर्डर के पास है।
ट्रंप के बयान से आहत कई ईसाई, अहमदाबाद के पादरी सेड्रिक प्रकाश बोले- पोप...
अहमदाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV के लिए तल्ख टिप्पणी की। कई ईसाइयों ने उनकी टिप्पणी को बेवजह बताया और शांति के लिए पोप के प्रयासों को सराहा। अहमदाबाद के कैथोलिक पादरी सेड्रिक प्रकाश ने कहा कि ट्रंप भले ही पोप लियो को कमजोर बताएं लेकिन सच्चाई ये है कि शांति, सद्भाव और अहिंसा की बात करने वाले पोप ताकतवर हैं।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीम पर हमले में पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल
इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में सोमवार को पोलियो टीमों को सुरक्षा देने जा रही पुलिस टीम पर हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
अजमेर शरीफ दरगाह के मौलवी ने रूस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, आध्यात्मिक...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंट पीटर्सबर्ग में कूटनीति को सभ्यता की विरासत से जोड़ने वाले एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अजमेर शरीफ दरगाह के मौलवी और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत नीलम रानी से मुलाकात की।
बलूच नेता ने कहा, ‘यूएस-ईरान बातचीत के लिए सही जगह नहीं था पाकिस्तान’
वॉशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय बातचीत बेनतीजा रहने के बाद, 'बलूच अमेरिकन कांग्रेस' के अध्यक्ष तारा चंद ने मध्यस्थ स्थल के तौर पर पाकिस्तान के चुनाव की आलोचना की है। उन्होंने इसे एक “अशांत और बेईमान” देश बताया साथ ही संवेदनशील मुद्दे पर आयोजक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
बांग्लादेश: नागरिकों ने संसद सुधार अध्यादेशों को रद्द करने पर नाराजगी जताई
ढाका, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के प्रबुद्ध जनों ने नेशनल पार्लियामेंट के कई सुधार अध्यादेशों को रद्द करने के फैसले पर “नाराजगी” जताई है। उनका कहना है कि यह कदम न सिर्फ लोगों की उम्मीदों को तोड़ता है, बल्कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के चुनावी वादों से भी इतर है। स्थानीय मीडिया ने आलोचकों के हवाले से लिखा है कि यह कदम सुधार की कोशिशों को कमजोर करता है और सरकार की वादाखिलाफी को दर्शाता है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का यूएई दौरा सम्पन्न, व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात का दो दिन का आधिकारिक दौरा पूरा कर लिया है। दौरे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर संयुक्त अरब अमीरात के दो दिवसीय दौरे को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दो दिनों के दौरे पर यूएई नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर था।
होर्मुज में जहाजों की नाकाबंदी में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से नहीं...
सिडनी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी पोर्ट से आवाजाही करने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के कुछ सहयोगी देश भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई में उसका साथ दे रहे हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जानकारी दी है कि उन्हें होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करने की प्लानिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी की जीत यूरोपीय देश में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है।
‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने...
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए ट्रंप के चरित्र पर कई आरोप लगाए।

