Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं : मौलाना यासूब अब्बास

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक हालात पर चिंता जताई है।

अमेरिका के साथ वार्ता फेल होने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से हुआ रवाना

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है। इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने देश लौटने के लिए इस्लामाबाद से निकल गए।

हम अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत को नहीं भूले, शांति वार्ता के बीच...

तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के बीच कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि देश अमेरिका के पिछले वादे तोड़ने को “न भूला है और न भूलेगा”। इससे इस्लामाबाद में बातचीत जारी रहने के बावजूद गहरे अविश्वास का पता चलता है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी एक राउंड की बातचीत में नतीजे की उम्मीद नहीं की थी।

अमेरिका-ईरान की बातचीत रही बेनतीजा, पाकिस्तान से रवाना हुए जेडी वेंस

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर लगभग 21 घंटे की बातचीत हुई। हालांकि, यह लंबी बातचीत बिना किसी डील के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं।

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता का पहला राउंड खत्म, एक और दिन के लिए बढ़ाई गई...

तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने रविवार सुबह बताया कि पाकिस्तान के प्रस्ताव और दोनों पक्षों की सहमति से ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन के बीच बातचीत एक और दिन के लिए बढ़ा दी जाएगी।

इराकी संसद ने पूर्व पर्यावरण मंत्री निज़ार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना

बगदाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इराकी संसद ने राजधानी बगदाद में आयोजित एक निर्णायक मतदान सत्र के बाद पूर्व पर्यावरण मंत्री निज़ार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना।

आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया अपना अनुभव, क्रू ने पहली बार...

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मिशन पर जाने वाले चारों अंतरिक्ष यात्री- रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन स्वस्थ हैं और इस सुरक्षित वापस लौटे हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा- चीन ईरान को समर्थन देने पर कर रहा है...

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया में दिए गए यूएस के खुफिया आकलन से पता चलता है कि चीन ईरान के संघर्ष में ज्यादा एक्टिव भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है। भले ही चीन एक बड़े युद्ध से बचना चाहता हो, लेकिन वह ईरान अमेरिका संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाह रहा है।

ईरान वार्ता और तनाव पर अमेरिकी मीडिया की नजर

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही अहम वार्ता पर अमेरिकी मीडिया की पैनी नजर बनी हुई है। शनिवार को हुई इन बैठकों को लेकर रिपोर्ट्स में लंबी बातचीत, गहरे मतभेद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया।

अमेरिका-ईरान में 20 घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, नहीं हुई कोई डील: जेडी वेंस

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में 20 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद भी ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान का वाशिंगटन की शर्तें मानने से इनकार करना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।

खरी बात