Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया अपना अनुभव, क्रू ने पहली बार...

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मिशन पर जाने वाले चारों अंतरिक्ष यात्री- रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन स्वस्थ हैं और इस सुरक्षित वापस लौटे हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा- चीन ईरान को समर्थन देने पर कर रहा है...

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया में दिए गए यूएस के खुफिया आकलन से पता चलता है कि चीन ईरान के संघर्ष में ज्यादा एक्टिव भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है। भले ही चीन एक बड़े युद्ध से बचना चाहता हो, लेकिन वह ईरान अमेरिका संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाह रहा है।

ईरान वार्ता और तनाव पर अमेरिकी मीडिया की नजर

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही अहम वार्ता पर अमेरिकी मीडिया की पैनी नजर बनी हुई है। शनिवार को हुई इन बैठकों को लेकर रिपोर्ट्स में लंबी बातचीत, गहरे मतभेद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया।

अमेरिका-ईरान में 20 घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, नहीं हुई कोई डील: जेडी वेंस

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में 20 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद भी ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान का वाशिंगटन की शर्तें मानने से इनकार करना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।

भारत का ‘विजन 2047’ नीतियों पर आधारित : विनय क्वात्रा

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक 'विकसित राष्ट्र' बनने की भारत की यात्रा शैक्षणिक और नीतिगत विमर्श पर आधारित है।

मार्को रुबियो ने ईरान से जुड़े तीन व्यक्तियों के ग्रीन कार्ड रद्द किए

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तीन ईरानी नागरिकों का कानूनी स्थायी निवासी दर्जा खत्म कर दिया है। इन लोगों के ईरान की सरकार से जुड़े लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अब उन्हें देश से बाहर भेजने (डिपोर्ट) की प्रक्रिया का इंतजार है।

ईरान के साथ बातचीत के बीच ट्रंप ने किया अमेरिका की जीत का दावा

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका इस समय पाकिस्तान और ईरान के साथ इस्लामाबाद में आमने-सामने उच्च स्तर की त्रिपक्षीय बातचीत कर रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत का नतीजा कुछ भी हो, अमेरिका पहले ही रणनीतिक रूप से जीत हासिल कर चुका है।

तुर्किए-इजरायल के बीच जुबानी जंग तेज, नेतन्याहू ने एर्दोगन पर साधा निशाना

दोहा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे अपने ही कुर्द नागरिकों का “नरसंहार” कर रहे हैं और ईरान के “आतंकी शासन” को समर्थन दे रहे हैं।

ईरान चाहता था वेंस वार्ता में शामिल हों, पाकिस्तान की भूमिका ‘कोरियोग्राफ्ड’: पूर्व उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने शनिवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया था, क्योंकि उन्हें युद्ध विरोधी नेता माना जाता है।

इजरायल ईरान के आतंकवादी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा: बेंजामिन...

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया के हवाले से आई खबर के अनुसार ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू हो गई है। लेकिन इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

खरी बात