चीन ने प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतर्राष्ट्रीय संधि विकसित करने में वैश्विक सहयोग की वकालत...
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतर-सरकारी वार्ता समिति की पांचवीं बैठक संपन्न हुई। एक सप्ताह तक चली चर्चा के बावजूद, भाग लेने वाले पक्ष प्लास्टिक प्रदूषण से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय संधि पर सहमति बनाने में असमर्थ रहे, जिसकी उम्मीद थी। नतीजतन, वार्ता जारी रहेगी।
मकाओ के मुख्य मनोनीत अधिकारियों की पहली सार्वजनिक उपस्थिति
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य मनोनीत प्रशासक सैम होउ फाई ने छठी सरकार के मुख्य मनोनीत अधिकारियों और अभियोक्ताओं के साथ सरकारी मुख्यालय में मीडिया के सामने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई।
चीन-रूस पूर्वी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पूरी तरह से जुड़ी
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन-रूस पूर्वी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पूरी तरह से जुड़ गई, जिसके साथ ही चीन ने एक और ऊर्जा धमनी का निर्माण और संचालन पूरा किया है। इस पाइपलाइन की कुल लंबाई 5,111 किलोमीटर है, जो उत्तर में हेलोंगच्यांग प्रांत के हेइह शहर से शुरू होकर दक्षिण में शांगहाई तक पहुंचती है।
बुल्गारिया में ‘चीनी अंतरिक्ष स्टेशन और जमीन के बीच संवाद’ कार्यक्रम आयोजित
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। 'चीनी अंतरिक्ष स्टेशन और जमीन के बीच संवाद' कार्यक्रम बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में बुल्गेरियाई विज्ञान अकादमी में आयोजित किया गया। इस मौके पर बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन राडेव ने बधाई पत्र भेजा।
पाकिस्तान में इंटरनेट की धीमी रफ्तार, शरीफ सरकार नाराज इंटरनेट यूजर्स
इस्लामाबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इंटरनेट की बेहद धीमी गति और बार-बार आ रही रुकावटों को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता के गुस्से का एक बड़ा कारण वो फायरवॉल हैं जो शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से कथित तौर पर सोशल मीडिया पर राज्य विरोधी कंटेंटे की निगरानी के लिए स्थापित किए हैं।
चीन में शीतकालीन पर्यटन सीजन शुरू हुआ
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। ठंड के मौसम के शुरू होते ही, चीन के विभिन्न क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन सीजन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, जो बर्फीले परिदृश्यों का आनंद लेने के लिए उत्सुक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
चीन-लाओस रेलवे के लाओस की एकल-दिवसीय यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि
बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। जैसे-जैसे चीन-लाओस रेलवे 2024 में अपनी तीसरी वर्षगांठ के करीब पहुंच रहा है, लाओस खंड में यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। नवंबर के अंत से, यात्रियों की दैनिक संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है, जो लगातार दिनों में 14,662, 14,912, 15,054 और अंत में 15,110 यात्रियों तक पहुंच गई है।
सीजफायर लागू होने के बाद भी लेबनान में बार-बार हमले क्यों कर रहा है...
यरूशलम, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने स्वीकार किया कि उसने पिछले दो दिनों में लेबनान में कई हमले किए हैं। हालांकि उसने दावा किया ये हमले दरअसल हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन को रोकने की कोशिशों के तहत किए गए।
सीरिया में नवीनतम संघर्ष नागरिकों के लिए गंभीर खतरा, शांति के लिए करनी होंगी...
संयुक्त राष्ट्र, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेइर ओ. पेडरसन ने चेतावनी दी है कि देश में हालिया घटनाक्रम गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा करने और सार्थक व ठोस वार्ता के जरिए संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता खोजने की अपील की।
बांग्लादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या 500 के करीब
ढाका, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे है। नवंबर में डेंगू के प्रकोप में इजाफा देखने को मिला। अकेले इस माह में करीब 30,000 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 173 लोगों की मौत हो गई।










