अमेरिका: बाइडेन ने अपने बेटे को दी ‘माफी’ तो ट्रंप ने कसा तंज, जेल...

न्यूयॉर्क, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अपने बेटे को दो मामलों में आधिकारिक रूप से माफी दिए जाने का मामला राजनीतिक रूप से बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या माफी में उनके वो समर्थक भी शामिल हैं जो 6 जनवरी के दंगों में भाग लेने के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं।

हूती ने अमेरिकी विध्वंसक और तीन सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाने का किया...

सना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। यमन के हूती विद्रोही समूह ने घोषणा की है कि उसने एक 'संयुक्त सैन्य अभियान' में एक अमेरिकी विध्वंसक और तीन सैन्य सप्लाई जहाजों को निशाना बनाया है।

सीरिया : तुर्की समर्थित गुटों का अलेप्पो के कुर्द इलाकों पर हमला, अलग-थलग पड़े...

दमिश्क, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की समर्थित गुट, अलेप्पो प्रांत में कुर्द-नियंत्रित क्षेत्रों पर हमले कर रहे हैं। हमलों की वजह से 2,00,000 से अधिक सीरियाई कुर्द अलग-थलग पड़ गए।

आतंकी संगठनों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगा सीरिया : ईरानी विदेश मंत्री से...

दमिश्क, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठनों से 'पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ' लड़ने का संकल्प लिया।

वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की मौत

रामल्लाह, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

पीएम मोदी की तरफ से राष्ट्रपति पुतिन को मिला भारत यात्रा का निमंत्रण :...

मॉस्को, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत यात्रा निमंत्रण मिला है। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।

यमन: हूती ग्रुप का ड्रोन अटैक, मशहूर बाजार को बनाया निशाना, 6 की मौत

अदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। यमन के ताइज प्रांत के एक मशहूर बाजार पर हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

जो बाइडेन का यू-टर्न, अपने बेटे को अवैध बंदूक और टैक्स धोखधड़ी मामलों में...

वाशिंगटन, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को आधिकारिक तौर माफ कर दिया है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को टैक्स चोरी और अवैध तरीके से बंदूक रखने के मामलों में दोषी करार दिया गया था।

बांग्लादेश: दो हिंदु भिक्षु गिरफ्तार, चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज

ढाका, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ 'झूठा और परेशान करने वाला केस' दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया।

इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौते पर निगरानी समिति 48 घंटे के भीतर शुरू करेगी काम

बेरूत, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम समझौते की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति अगले 48 घंटों में काम शुरू करेगी।

खरी बात