अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें कब तक घोषित होंगे परिणाम
न्यू हैम्पशायर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। न्यू हैम्पशायर के डिक्सविले नॉच में मतदाता मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) जल्दी मतदान करने गए, जिससे वोटिंग की आधिकारिक शुरुआत हो गई।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर कोरिया ने दागी छोटी दूरी की बैलिस्टिक...
सियोल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की है।
पाकिस्तानी: 7 आतंकी ढेर, सेना ने अलग-अलग ऑपरेशन में बनाया निशाना
इस्लामाबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना द्वारा देश भर में चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशंस में सात 'आतंकवादी' मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि एक घटना उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में हुई, जहां खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में एक "आतंकवादी" मारा गया।
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों में गिरफ्तार नाबालिगों को रिहा करने का दिया आदेश
अबुजा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने देश में हाल ही में भूख हड़ताल के दौरान गिरफ्तार किए गए नाबालिगों को बिना शर्त रिहा करने का आदेश दिया और उनकी गिरफ्तारी की जांच करने की अपील की।
पाकिस्तान: धरने पर बैठे शिक्षक, हजारों छात्र शिक्षा से वंचित
पेशावर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में प्राइमरी स्कूलों के 22,000 से अधिक छात्रों के पास घर में पढ़ाई के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दरअसल प्रांत के अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ (एपीटीए) अपनी मांगों को लेकर पेशावर के जिन्ना पार्क में एक बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
यूएस चुनाव: 235 साल, 15 उपराष्ट्रपति बने राष्ट्रपति, एक भी महिला नहीं, हैरिस बदलेंगी...
वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का 235 वर्षों का इतिहास कई दिलचस्प तथ्यों से भरा है। इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस की दावेदारी ने इस चुनाव को बेहद खास बना दिया है। अगर वह चुनाव जीततीं तो कई नए एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।
यूएस चुनाव: किस दिशा में जाएगा अमेरिका? प्रमुख मुद्दों पर हैरिस और ट्रंप...
वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मतदाता 5 नंवबर को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना फैसला सुनाएंगे। डेमोक्रेट कमला हैरिस या रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप में कोई एक अगले चार वर्ष तक देश का नेतृत्व करेगा और इस दौरान प्रमुख मुद्दों पर सरकार की नीति को तय करेगा।
हैरिस या ट्रंप: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव आज, कब शुरू होगी वोटिंग?
न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका आज होने वाला राष्ट्रपति चुनाव अनिश्चितता और ध्रुवीकरण के बीच हो रहा है। राष्ट्र, कमला हैरिस को चुनकर उन्हें पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव दे सकता है या फिर डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर व्हाइट हाउस में पहुंचा सकता है। ट्रंप 2020 में चुनाव हार गए थे।
ईरान और अजरबैजान ने कैस्पियन सागर में किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
तेहरान, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरानी और अजरबैजानी नौसेना ने कैस्पियन सागर में संयुक्त बचाव और राहत अभ्यास किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को आईआरएनए के हवाले से बताया कि 'एजेडआईआरईएक्स 2024' नामक इस अभ्यास का आयोजन ईरान की नौसेना द्वारा किया गया। इसकी थीम, 'शांति और मित्रता के लिए सहयोग' थी।
अमेरिकी चुनाव के दौरान सुर्खियों में ‘समोसा कॉकस’, कौन-कौन हैं इसके मेंबर?
वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकियों की नजर अमेरिकी कांग्रेस में सीट पाने या फिर दोबारा चुनाव जीतने पर है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में 'समोसा कॉकस' की संख्या बढ़ सकती है।










