ली छ्यांग ने शांगहाई में कुशल प्रतिभाओं के काम की जांच की

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने व्यावसायिक शिक्षा और कुशल कर्मियों के प्रशिक्षण की जांच की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें सक्रिय रूप से आर्थिक और सामाजिक विकास की जरूरतों को अपनाना चाहिए, व्यावसायिक शिक्षा और कुशल कर्मियों के प्रशिक्षण को सख्ती से मजबूत करना चाहिए, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च गुणवत्ता वाले जीवन के लिए ठोस समर्थन प्रदान किया जा सके।

शी चिनफिंग ने शहर प्रशासन में संयुक्त कोशिशों पर बल दिया

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में शांगहाई के एक बुनियादी लेक्चर प्रोग्राम के सदस्यों को एक जवाबी पत्र में शहरी विकास व प्रशासन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि एक साथ सौहार्दपूर्ण और सुंदर शहर का निर्माण किया जा सके।

सितंबर में शीत्सांग में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 10 अरब युआन से...

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 67.106 अरब युआन रही, जिसमें साल-दर-साल 6.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो राष्ट्रीय औसत से 2.9 प्रतिशत ज्यादा है और विकास दर में देश में पहले स्थान पर है।

कुछ गिने-चुने देशों ने थाईवान के साथ कथित संबंध बनाए रखे हैं : चीन

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि पालाउ समेत कुछ गिने-चुने देश थाईवान के साथ कथित राजनयिक संबंध बनाए हुए हैं। ऐसी कार्रवाई न सिर्फ देश और जनता के हित और यूएन महासभा के नंबर 2758 प्रस्ताव के खिलाफ है, बल्कि चीनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता का उल्लंघन भी है। उसे ठीक करने की आवश्यकता है।

विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का यूरोपीय सत्र ब्रुसेल्स में आयोजित

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का यूरोपीय सत्र बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर के लगभग 30 देशों के 200 वैज्ञानिक शोधकर्ताओं और उद्यमियों ने भाग लिया।

चीन ‘विश्व ड्रोन रेसिंग चैम्पियनशिप-2024’ में उपविजेता रहा

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में विश्व ड्रोन रेसिंग चैम्पियनशिप-2024 समाप्त हुई। चीनी टीम समूह में उपविजेता रही और 12 वर्षीय पाई शीत्से व्यक्तिगत और युवा समूह में उपविजेता रहे।

चीन में आईओटी कनेक्शन की संख्या 3 अरब से अधिक होने की उम्मीद

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कॉन्फ्रेंस-2024 में दुनिया का पहला 'वर्ल्ड इंटेलिजेंट कनेक्टेड डिजिटल इकोनॉमी व्हाइट पेपर' जारी किया गया। डेटा से पता चलता है कि इस साल चीन में आईओटी कनेक्शन की संख्या 3 अरब से अधिक होने की उम्मीद है।

इंडोनेशिया: ज्वालामुखी लेवोटोबी फटा, 10 लोगों की मौत

जकार्ता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में रविवार को ज्वालामुखी लेवोटोबी के फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने सोमवार को बताया कि इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रविवार देर रात ज्वालामुखी लेवोटोबी फट गया था, जिसमें 10 लोग मारे गए।

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में तीन ‘आतंकियों’ को किया ढेर

इस्लामाबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी राज्य बलूचिस्तान में पुलिस, सुरक्षा बलों और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने एक संयुक्त ऑपरेशन चला कर तीन आतंकियों को मार गिराया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

अफगानिस्तान : सुरक्षाकर्मियों ने दो बच्चों को बचाया, दो हफ्ते पहले स्कूल से घर...

काबुल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सुरक्षाकर्मियों ने दक्षिणी कंधार प्रांत में किडनैप किए गए दो बच्चों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया।

खरी बात