जस्टिन ट्रूडो सामाजिक और राजनीतिक तौर पर एक ‘मूर्ख’ : पूर्व कनाडाई मंत्री
वैंकूवर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश कोलंबिया के पूर्व प्रीमियर उज्जल दोसांझ ने बढ़ते सिख चरमपंथ को नियंत्रित करने में नाकाम रहने के लिए जस्टिन ट्रूडो की तीखी आलोचना की की। उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री, देश के कुछ अन्य राजनेताओं की तरह, चुनावों में संतुलन बनाने के लिए 'सिख वोट' को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
नेताओं को मंदिर की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं : कनाडाई हिंदू...
ओटावा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रैंपटन में 'हिंदू सभा मंदिर' और भक्तो पर रविवार को हुए हमलों से हिंदू संगठनों में खासा रोष हैं। उनकी तरफ से ऐलान किया गया है कि अब राजनेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध तक तक जारी रहेगा, जब तक कि वे बढ़ते खालिस्तानी चरमपंथ के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाते।
स्पेस स्टेशन में 192 दिन बिताने के बाद चीन के तीन एस्ट्रोनॉट धरती पर...
बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के तीन एस्ट्रोनॉट तियांगोंग स्पेस स्टेशन में 192 दिन बिताने के बाद सोमवार को पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। शेनझोउ-18 चालक दल, छह महीने के स्पेस मिशन पर गया था।
प्रदूषण पर पाकिस्तान के झूठे आरोपों की खुली ‘पोल’, एक्सपर्ट्स ने बताया खोखले दावों...
नई दिल्ली, 4 नवंबर, (आईएएनएस)। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर लाहौर लगातार सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। शनिवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रिकॉर्ड 1900 दर्ज किया गया, लेकिन पाकिस्तानी पंजाब प्रात की सरकार समस्या को हर करने की जगह भारत पर आरोप मढ़ने में ज्यादा समय खर्च कर रही है। हालांकि एक्सपर्ट्स पाकिस्तान के इन आरोपों में कोई दम नहीं देखते हैं।
जमीनी स्तर पर विकास के चैंपियन हैं नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री के मुरीद हुए फीजी...
नई दिल्ली। 4 नवंबर, (आईएएनएस)। फिजी के लोक निर्माण, मौसम और परिवहन मंत्री आरओ फिलिप तुइसाव ने भारत सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी जमीनी स्तर पर विकास को लाने वाला चैंपियन करार दिया।
मंदिर पर हमला: ट्रूडो और विपक्षी नेताओं पर भड़के कनाडाई नेता, कहा- ‘खालिस्तानियों’ का...
टोरंटो, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पीपुल्स पार्टी ऑफ कनाडा (पीपीसी) के नेता मैक्सिम बर्नियर ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिरों और भक्तों पर हाल ही में हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विपक्षी नेताओं जगमीत सिंह और पियरे पोलीवरे की प्रतिक्रिया की आलोचना की।
अमेरिका में कैसे चुना जाता है नया राष्ट्रपति, क्या है ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ सिस्टम
नई दिल्ली। 4 नवंबर, (आईएएनएस)। दुनिया की निगाह अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी है। अगर आप सोचते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लोगों द्वारा सीधी वोटिंग के जरिए होता है तो ऐसा नहीं है।
कनाडा : मेयर पैट्रिक ब्राउन पूजा स्थलों पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने के...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के ब्रैम्पटन के एक मंदिर में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने घोषणा की कि वह शहर में पूजा स्थलों पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद में एक प्रस्ताव लाएंगे।
हैरिस अगर चुनी गईं तो प्रवासियों, और अपराधियों के लिए खोल देंगी बॉर्डर: ट्रंप
नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका), 4 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर वह निर्वाचित हुईं तो बॉर्डर को खोल देंगी, जिससे देश में प्रवासियों, गिरोहों और अपराधियों का आना शुरू हो जाएगा।" रिपब्लिकन उम्मीदवार ने नॉर्थ कैरोलिना के किंस्टन में आयोजित एक रैली में यह बात कही।
भारत-ऑस्ट्रेलिया: पीएम मोदी का वादा पूरा, ब्रिसबेन में नए वाणिज्य दूतावास का विदेश मंत्री...
ब्रिस्बेन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। जयशंकर दो देशों की यात्रा पर हैं। वह सात नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे और आठ नवंबर को सिंगापुर जाएंगे।










