इजरायली सेना ने किया हमास के वरिष्ठ अधिकारी को मारने का दावा
जेरूसलम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ)) ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने इज़्ज अल-दीन कस्साब को मार गिराया है। कस्साब हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य था और गाजा पट्टी में अन्य संगठनों के साथ समन्वय और संबंध का प्रमुख भी था।
डोनाल्ड ट्रंप का बयान चुनावी भाषण का हिस्सा : स्वर्ण सिंह
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और चुनावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के अवसर पर बधाई दी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की। इस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।
चीन ने कोंग-रे तूफान के मद्देनजर उठाए एहतियाती कदम
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं, भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के पूर्वानुमान के साथ टाइफून कोंग-रे के खिलाफ एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं।
अफगानिस्तान में जल आपूर्ति नेटवर्क का हुआ उद्घाटन
काबुल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार प्रांत के खारवार जिले में एक जलापूर्ति परियोजना का निर्माण पूरा हो गया है और इसे चालू कर दिया गया है।
चीन में राष्ट्रीय रेलवे परिचालन की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से मिली खबर के अनुसार 31 अक्टूबर को इस ग्रुप ने 2024 की पहली तीन तिमाहियों के लिए अपने वित्तीय परिणामों का खुलासा किया। पहली तीन तिमाहियों में चीनी राष्ट्रीय रेलवे ग्रुप ने 9 खरब 70 करोड़ युआन की कुल परिचालन आय और 12 अरब 90 करोड़ युआन का शुद्ध लाभ हासिल किया।
शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने में चीन का अनुभव सीखने लायक : शमसाद मुर्तुज़ा
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चाइना रिसर्च सेंटर के बांग्लादेशी निदेशक शमसाद मुर्तुज़ा ने कहा कि यातायात की भीड़, वायु प्रदूषण और खराब कचरा निपटान से निपटने के मामले में चीन का शहरीकरण अनुभव सीखने लायक है।
लिमा में सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन शुरू
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन पेरू की राजधानी लिमा में शुरू हुआ। समृद्धि का रास्ता समेत 20 से अधिक सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रम पेरू की मुख्यधारा मीडिया में प्रसारित किए जाएंगे। पेरू के प्रधानमंत्री गुस्टावा ओलाया और सीएमजी अध्यक्ष शन हाईश्योंग ने इस मौके पर वीडियो भाषण दिया।
चीन और यूएई के नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया।
चीन ने 41वीं बार दक्षिणी ध्रुव पर वैज्ञानिक अभियान भेजा
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित दक्षिणी ध्रुव पर वैज्ञानिक अभियान शुक्रवार को 41वीं बार लॉन्च किया गया। बताया जाता है कि मौजूदा वैज्ञानिक अभियान के दौरान तीन मुख्य कार्य किए जाएंगे।
चीन : अक्टूबर में वाणिज्यिक आवास लेनदेन में दोगुनी वृद्धि
बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार हाल ही में विभिन्न विभागों की नीति 'संयोजन' की एक श्रृंखला के माध्यम से, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय के 'राष्ट्रीय रियल एस्टेट बाजार निगरानी प्रणाली' के ऑनलाइन हस्ताक्षरित डेटा से पता चला है कि अक्टूबर में वाणिज्यिक आवास लेनदेन ने पिछले साल की इसी अवधि और गत महीने की तुलना में 'दोगुनी वृद्धि' हासिल की।










