इजरायल ने युद्ध विराम की कोशिशों को किया खारिज: लेबनानी पीएम

बेरूत, 1 नवंबर (आईएएनएस)। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने शुक्रवार को इजरायल पर युद्ध विराम के प्रयासों को खारिज करने का आरोप लगाया। इजरायली फोर्सेज की ओर से शुक्रवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और लेबनान के अन्य क्षेत्रों में बमबारी शुरू करने के बाद लेबनानी पीएम ने यह आरोप लगाया।

अफगानिस्तान: एक साल पहले किडनैप बच्चे को सुरक्षा बलों ने बचाया, दो गिरफ्तार

काबुल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों ने एक बच्चे की जान बचाई। इसके साथ ही दो किडनैपर को गिरफ्तार भी किया।

पिछले एक हफ्ते में यूक्रेनी सेना को पहुंचा भारी नुकसान: रूसी रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश की सेना ने पिछले एक सप्ताह में यूक्रेनी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। मॉस्को का दावा है कि उसके हमलों ने यूक्रेनी फोर्सेज के जनरल स्टाफ के मानव रहित सिस्टम के कंट्रोल सेंटर को नुकसान पहुंचाया है।

कनाडा: सबसे बड़ी ड्रग ‘सुपर लैब’ का भंडाफोड़, भारतीय मूल का आरोपी गिरफ्तार

ओटावा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडाई पुलिस ने गुरुवार को देश में सबसे बड़ी, अवैध ड्रग 'सुपर लैब' को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के तहत मेट्रो वैंकूवर के कई स्थानों से रिकॉर्ड मात्रा में ड्रग्स, प्रीकर्सर केमिकल, फायरआर्म जब्त किए गए और भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

परमाणु हमले के खिलाफ अपनी तैयारी मजबूत करेगा प्योंगयांग: उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री

सोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई ने शुक्रवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर प्योंगयांग को परमाणु हमले के खिलाफ अपनी तैयारी मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश अपनी परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं करेगा।

10 सालों से उत्तर कोरिया की जेल में बंद दक्षिण कोरियाई मिशनरी के बेटे...

सियोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के ईसाई मिशनरी चोई चुन-गिल 2014 से जासूसी के आरोप में उत्तर कोरिया की जेल में बंद हैं। उनके पुत्र चोई जिन-यंग ने यूरोप में प्रमुख मानवाधिकार हस्तियों से मुलाकात करते हुए बंदियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन की अपील की है। यह जानकारी देश के यूनिफिकेशन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी।

वियतनाम में तूफान ट्रामी से 8 लोगों की मौत, 14 घायल

हनोई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्राकृतिक आपदा रोकथाम और नियंत्रण पर राष्ट्रीय संचालन समिति ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान तूफान ट्रामी और उसके बाद हुई बारिश और बाढ़ ने वियतनाम के मध्य क्षेत्र में आठ लोगों की जान ले ली और 14 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की पहली ज्वाइंट ड्रोन स्ट्राइक ड्रिल

सोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पहली बार संयुक्त ड्रोन अटैक अभ्यास किया। दक्षिण कोरियाई वायुसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया की ओर से किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लेटेस्ट लॉन्च के जवाब में इस अभ्यास का आयोजन किया गया। बता दें प्योंगयांग सोल-वाशिंगटन संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध करता रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम की मंदिर में ‘दीपावली’, गुरुद्वारे में मनाया ‘बंदी छोड़ दिवस’

सिडनी, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को दिवाली सेलीब्रेशन में शामिल होने के लिए सिडनी के मुरुगन मंदिर का दौरा किया। इससे पहले वह बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर सिडनी के उपनगर ग्लेनवुड में गुरुद्वारा साहिब भी गए।

उत्तर कोरिया के 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध, प्योंगयांग के बैलिस्टिक...

सोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। यह प्रतिबंध इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कोरिया की ओर से किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के नवीनतम लॉन्च के जवाब में लगाए गए।

खरी बात