महमूद अल-मशहदानी होंगे इराकी संसद के नए अध्यक्ष
बगदाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इराकी संसद के नए अध्यक्ष महमूद अल-मशहदानी होंगे। देश में राजनीतिक पार्टियों के मतभेद के कारण यह पद लगभग एक साल से रिक्त था। यह जानकारी इराकी संसद ने दी।
ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों की निंदा की
न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे।
अल्जीरिया और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
अल्जीयर्स, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्री मोहम्मद अर्काब देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस के दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने रूस के स्टेट ड्यूमा के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव से मुलाकात कर चर्चा की। यह जानकारी अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
उत्तर कोरिया ने किया अपनी नई आईसीबीएम ‘ह्वासोंग-19’ का सफल परीक्षण
सियोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपनी नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-19 का सफल परीक्षण किया है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया के हवाले से दी। इस परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा कि देश ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत स्थिति हासिल कर ली है।
करोड़पति रामास्वामी ने ट्रंप समर्थकों के खिलाफ बाइडेन की टिप्पणी के विरोध में उठाया...
न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फार्मास्युटिकल उद्योगपति विवेक रामास्वामी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को "कचरा" कहा। इसके जवाब में रामास्वामी ने कचरा ट्रक के कर्मचारियों के साथ सड़क पर कचरा उठाने का काम किया।
रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात : ब्लिंकन
वाशिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि लगभग 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी फ्रंट लाइन वाले कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है, और आने वाले दिनों में ये सैनिक युद्ध में उतर सकते हैं।
लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 24 की मौत, 19 घायल
बेरूत, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इजरायली हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के सरकारी और सैन्य सूत्रों ने दी।
विदेश मंत्री जयशंकर शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली/कोलंबो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नव निर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और देश की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से शिष्टाचार भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मॉस्को फ़ैशन सप्ताह में भारतीय ब्रांड छाएंगे वैश्विक दर्शकों के बीच
मॉस्को " 03 अक्टूबर/ मिलान और पेरिस के बाद, रूसी राजधानी 4 से 9 अक्टूबर तक होने वाले मॉस्को फ़ैशन सप्ताह के साथ फ़ैशन...
मॉस्को में होने वाले BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी होगा शामिल
मॉस्को : 03 अक्टूबर/ आगामी पतझड़ ऋतु में, मॉस्को वैश्विक फ़ैशन उद्योग का केंद्र बन जाएगा, क्योंकि यह प्रतिष्ठित BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन की...










