अरब लीग ने फिलिस्तीनी एकता के लिए पेइचिंग घोषणापत्र की प्रशंसा की
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अरब लीग ने बुधवार को विभिन्न फिलिस्तीनी गुटों द्वारा पेइचिंग घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की सराहना की। इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य लंबे समय से चले आ रहे विभाजन को समाप्त करना, सुलह हासिल करना और फिलिस्तीनी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
14वीं सीपीपीसीसी की स्थायी समिति के आठवें सत्र ने एक पूर्ण सत्र आयोजित किया
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। 14वीं सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति के आठवें सत्र ने बुधवार की दोपहर को एक पूर्ण सत्र आयोजित किया। सीपीपीसीसी की स्थायी समिति के 15 सदस्यों ने सम्मेलन में भाषण दिए। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने इसमें भाग लिया।
खुनमिंग एक्सपो : कई देशों के व्यापारियों ने कहा – ‘यहां सबकुछ बहुत अच्छा...
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। छह दिवसीय आठवां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो 23 से 28 जुलाई तक दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस एक्सपो में कुल 82 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया, जिसमें 2,000 से अधिक प्रदर्शनी कंपनियां शामिल हैं।
पेरिस ओलंपिक खेलों में चीनी टीम की सबसे युवा सदस्य
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2024 ओलंपिक क्वालिफिकेशन सीरीज पिछले महीने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित हुई। इसमें चीनी महिला खिलाड़ी चंग हाओहाओ को पेरिस ओलंपिक खेलों में स्केटबोर्ड की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका मिला।
हनोई में गुयेन फु ट्रोंग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एनएसए डोभाल
हनोई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल वियतनाम की राजधानी हनोई में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गुयेन फू ट्रोंग का 19 जुलाई को हनोई में निधन हो गया था।
आसियान के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद: विदेश मंत्री...
वियनतियाने, 25 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर आसियान की बैठक के लिए गुरुवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लाओस की राजधानी वियनतियाने पहुंचे। एस जयशंकर ने कहा कि वह दक्षिण पूर्वी राष्ट्रों के संगठन के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
अलास्का एयर डिफेंस जोन में दिखे चीन और रूसी लड़ाकू विमान, यूएस ने मौके...
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) ने बुधवार को बताया कि उसने अलास्का के तट के पास बमों से लैस चीन और रूस के दो लड़ाकू विमानों को देखा। इन विमानों को रोकने के लिए उन्होंने मौके पर अपने फाइटर प्लेन भेजे।
रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भरोसा नहीं : मारिया जखारोवा
मॉस्को, 25 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस के साथ संभावित वार्ता पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जो बयान दिए हैं वो विश्वसनीय नहीं है।
राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद बाइडेन ने कहा, दांव पर...
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति पद की दौड़ से अचानक बाहर होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार रात ओवल ऑफिस में पहली बार अमेरिकियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह "नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं"।
बांग्लादेश ने ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश सरकार ने भारतीय उच्चायोग के समक्ष पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि ममता बनर्जी का ट्वीट भड़काऊ था और इसमें बांग्लादेश के आंतरिक मामलों को लेकर गलत बातें कही गई थीं।








