रूस के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है यूक्रेन: चीन
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात के दौरान कहा कि यूक्रेन रूस के साथ संघर्ष समाप्त करने और एक न्यायपूर्ण तथा स्थायी शांति के लिए बातचीत के लिए तैयार है। चीनी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
कांगो में एडीएफ विद्रोहियों के हमले में 35 की मौत
गोमा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के पूर्व में एक प्रांत उत्तरी किवु में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के विद्रोहियों ने मंगलवार से बुधवार तक कम से कम 35 लोगों की हत्या कर दी।
साझे भविष्य के लिए सहयोग की जमीन तैयार करता एससीओ
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। लगभग एक साल पहले शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक समुदाय से एक सवाल उठाया था : एकता या विभाजन, शांति या संघर्ष, सहयोग या टकराव, ये हमारे समय द्वारा फिर से उठाए गए प्रश्न हैं। ये सवाल प्रासंगिक बने हुए हैं क्योंकि दुनिया तेजी से भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता से गुज़र रही है।
परमाणु हथियार संपन्न देश आपस में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करें :...
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। परमाणु अप्रसार संधि के 11वें समीक्षा सम्मेलन की दूसरी तैयारी बैठक मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुई। इस मौके पर चीनी प्रतिनिधि ने सामान्य बहस के दौरान कहा कि रणनीतिक जोखिम कम करने के लिए चीन ने परमाणु हथियार संपन्न पांच देशों से वार्ता के जरिए आपस में परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करने का समझौता संपन्न करने या संबंधित राजनीतिक वक्तव्य जारी करने की पहल की।
शी चिनफिंग ने छठे चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच को बधाई पत्र भेजा
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने छठे चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच को बधाई पत्र भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल चीन और रूस के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों के समान प्रयास से नये युग में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विकास कायम रहा। ऊर्जा में दोनों देशों के बीच सहयोग परिपक्व, स्थिर और मजबूत बना। इससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचा।
परंपरागत कला और चीनी भाषा व शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे चीन-भारत
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीन से जुड़े आर्ट और कल्चर को समझने के लिए पश्चिम बंगाल से एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल हाल में चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर पहुंचा। इस टीम में आर्ट, कल्चर, शिक्षा, भाषाओं में हिंदी, बांग्ला और चीनी भाषा की समझ रखने वाले अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा प्रतिनिधि शामिल थे।
पारिस्थितिक चीन : नीति से कार्रवाई तक पर्यावरण संरक्षण की यात्रा
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीन, पांच हजार वर्षों के सभ्यता इतिहास वाला एक बड़ा पूर्वी देश, अभूतपूर्व पारिस्थितिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। हालांकि, चीन सरकार ने पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार के लिए कई व्यावहारिक और प्रभावी उपाय किए।
वांग यी और यूक्रेन के विदेश मंत्री के बीच वार्ता
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बुधवार को वार्ता की।
शी चिनफिंग ने श्यामन एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड के सभी कर्मचारियों को जवाबी पत्र भेजा
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्यामन एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी कर्मचारियों को जवाबी पत्र भेजा।
नेपाल में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची (लीड-1)
काठमांडू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।











