Wednesday, February 25, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने पेश किया ‘मानव विजन’

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भारत अपने तकनीकी विकास का जलवा बिखेर रहा है। एआई को लेकर भारत ने अपना दृष्टिकोण साझा किया है। विदेश मंत्रालय ने एआई समिट में शामिल हुए नेताओं की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, पीएम मोदी ने मानव विजन को साझा किया।

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, एआई सहयोग बढ़ाने के...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई मुलाकात में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री कर सकते हैं नेतन्याहू से मुलाकात, सप्ताह...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 28 फरवरी को मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका डिप्लोमैटिक और मिलिट्री तैयारियां तेज कर रहा है। अमेरिका ने इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर हमले की तैयारियों के संकेत दिए हैं।

पोलैंड के लोग तुरंत ईरान छोड़ें, कुछ ही घंटों में निकलना नामुमकिन हो सकता...

वारसा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पोलिश लोगों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है। तमाम विदेशी मीडिया एजेंसियों और आउटलेट्स में ईरान-यूएस के तनाव की चर्चा है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को सराहा, बोले- डिजिटल दुनिया...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि समिट के साथ ही डिजिटल वर्ल्ड अपने घर पहुंच गया है।

इमरान खान से ‘डील’ पर फंसी शरीफ सरकार, मंत्री तरार को देनी पड़ रही...

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सियासत में अजब सी उथल-पुथल मची है। केंद्र में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की सेहत है। पीएम शहबाज शरीफ के दो करीबियों की टिप्पणी और बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। मीडिया में शोर मचा तो बड़बोले सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार को सफाई पेश करनी पड़ी।

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून को उम्रकैद की सजा, मार्शल लॉ के मामले...

सोल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को 2024 में मार्शल लॉ लगाने की नाकाम कोशिश के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। गुरुवार को सोल की एक अदालत ने फैसला सुनाया।

एआई समिट की ‘फैमिली फोटो’: नरेंद्र मोदी के साथ दिखे वैश्विक नेता, क्या कहती...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे। सामने आई “फैमिली फोटो” केवल एक औपचारिक समूह तस्वीर नहीं है, बल्कि वैश्विक राजनीति और तकनीकी सहयोग का प्रतीकात्मक दृश्य भी है।

कराची सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर 16, रेस्क्यू अभियान जारी

कराची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कराची में एक धमाके के बाद गिरी रिहायशी इमारत में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस, रेस्क्यू टीम और अस्पताल के हवाले से ये जानकारी दी है।

अमेरिका के साथ जंग के हालात के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप,...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसकी गहराई 130 किलोमीटर रही। अमेरिका के साथ जंगी हालात के बीच दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

खरी बात