जनवरी से मई तक चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात के कुल मूल्य में...

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मई तक, चीन का कुल सेवा व्यापार 3099.48 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 6% अधिक है। निर्यात 1230.46 अरब युआन रहा, जिसमें 15.9% की वृद्धि हुई। आयात 1869.02 अरब युआन रहा, जिसमें 0.4% की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार घाटा 638.56 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 160.72 अरब युआन कम है।

मेक इन चाइना विश्व में क्यों लोकप्रिय है?

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इस गर्मी में यूरोप झुलस रहा है। तापमान अभूतपूर्व स्तर पर चढ़ गया है। इस दौरान चीन से आने वाले विभिन्न कूलिंग उपकरण काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जैसे बिना ड्रिलिंग वाली एसी, वार्टर मिस्ट स्प्रे वाले छतरी, कमर में लटकने वाला पंखा, एक लम्हे में 3 डिग्री तापमान गिराने वाला तौलिया इत्यादि।

इंडोनेशिया: ‘गणेशा एक संस्कृति’ को पीएम मोदी का इंतजार, शेफ ने पिछली बार परोसे...

जकार्ता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के संबंध लगभग दो सहस्राब्दियों पुराने बताए जाते हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी इंडोनेशिया यात्रा भी इन्हीं गहरे रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव इतना मजबूत रहा है कि भारत की कला, परंपरा और खान-पान ने इंडोनेशिया में भी अपनी खास जगह बना ली है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने 4 जुलाई को स्टॉकहोम में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वीडन-चीन दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है। स्वीडन चीनी संस्कृति और सृजनात्मक भावना का प्रशंसक है और चीन के असाधारण विकास की प्रशंसा करता है।

‘भूकंप के तेज झटकों से ढाका में लग सकती है भयानक आग’, बांग्लादेशी मीडिया...

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 6–7 जुलाई, 2026 को गुवाहाटी, असम में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

एआई गवर्नेंस पर यूएन ग्लोबल डायलॉग में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, भारत...

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एआई गवर्नेंस पर पहला यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल डायलॉग आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 6-7 जुलाई को इस डायलॉग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी का स्वागत करने को इंडोनेशिया बेताब, भारतीय मूल के लेखक भेंट करेंगे...

जकार्ता/नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडो-पैसिफिक मिशन की शुरुआत इंडोनेशिया से करेंगे। 6 जुलाई से 8 जुलाई तक उनका यहां कार्यक्रम है। पीएम को चौथी बार स्वागत करने को जकार्ता तैयार है। मुख्य सड़कों और इमारतों पर इंडोनेशिया-भारत के मजबूत संबंधों की झलक देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से मुलाकात भी शामिल है।

हांगकांग एयरपोर्ट पर फंसा भारतीय परिवार; आंध्र के मंत्री लोकेश ने विदेश मंत्री जयशंकर...

अमरावती, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से हांगकांग एयरपोर्ट पर फंसे एक तेलुगु परिवार की तुरंत मदद करने की अपील की। तेलुगु परिवार का पासपोर्ट खो गया था।

कम्युनिज्म पर राष्ट्रपति ट्रंप का सख्त संदेश, बोले-अमेरिका इसे कभी नहीं अपनाएगा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑफिस लौटने के बाद साम्यवाद की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी साम्यवादी देश नहीं बनेगा और इस सोच को एक ऐसे खतरे के तौर पर दिखाया जिसे पिछली पीढ़ियों ने हरा दिया है और जिसे दोबारा उभरने नहीं देना चाहिए।

लंदन में आचार्य प्रशांत का पेटा फाउंडेशन की अध्यक्ष मिमी बेखेची से संवाद, बोले-जो...

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की सबसे बड़ी पशु अधिकार संस्था पेटा ने प्रख्यात दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत को गुरुवार को लंदन स्थित पेटा फाउंडेशन के कार्यालय में एक विशेष संवाद के लिए आमंत्रित किया। पेटा फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मिमी बेखेची के साथ हुए इस फायरसाइड संवाद में खचाखच भरे सभागार के बीच पशु-चेतना, शाकाहार और अहिंसा के दार्शनिक आधारों पर गहन चर्चा हुई। आचार्य प्रशांत ने कहा कि करुणा कोई सिखाया जाने वाला गुण नहीं बल्कि मनुष्य का स्वभाव है, और असली प्रश्न ये है कि हमें हिंसा किसने सिखाई।

खरी बात