युद्ध विराम वार्ता के लिए कतर में टीम भेजेगा इजरायल
यरूशलम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए क़तर के दोहा में बैठक चल रही है। इजरायल के मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख डेविड बार्निया ने मध्यस्थों के साथ दोहा में एक बैठक की। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने घोषणा की है वार्ता जारी रखने के लिए अगले सप्ताह एक टीम फिर से दोहा भेजी जाएगी।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट में 3 की मौत, 8 घायल
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। वहां की पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में हिंसा से ग्रस्त प्रांत है।
शी चिनफिंग की ताजिकिस्तान यात्रा शुरू
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को विशेष विमान से दुशांबे पहुंचकर तजाकिस्तान की राजकीय यात्रा शुरू की। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, उच्च सदन के अध्यक्ष रुस्तम इमोमाली और विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन आदि ने दुशांबे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शी चिनफिंग का स्वागत किया।
शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस से मुलाकात की
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान अस्ताना में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।
पेइचिंग में 8वां वैश्विक थिंक टैंक शिखर सम्मेलन शुरू
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में गुरुवार को 'आठवां वैश्विक थिंक टैंक शिखर सम्मेलन' शुरू हुआ, जिसमें दुनियाभर के 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रमुख वैश्विक विकास चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा की।
सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द ही छोड़ेंगे कंजर्वेटिव नेता...
लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आम चुनाव में हुई पराजय के बाद ऋषि सुनक ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही कंजर्वेटिव नेता का पद भी छोड़ देंगे।
‘शी चिनफिंग के पसंदीदा ऐतिहासिक उद्धरण’ का तीसरा एपिसोड ताजिकिस्तान में प्रसारित
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा के अवसर पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाए गए ताजिक भाषा वाले 'शी चिनफिंग के पसंदीदा ऐतिहासिक उद्धरण' का तीसरा एपिसोड शुक्रवार को ताजिकिस्तान के दुशांबे में लॉन्च किया गया।
चौथा चीन तिब्बत ‘ट्रांस-हिमालय’ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच आयोजित
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के लिंची शहर में 3 से 5 जुलाई तक, चौथा चीन तिब्बत "ट्रांस-हिमालय" अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच आयोजित हुआ। इस बार के मंच में भाग लेने वाले चीनी-विदेशी मेहमानों ने आयोजन स्थल लुलांग अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर की खूब प्रशंसा की।
इंसानों के व्यवहार ने घातक बैक्टीरिया को महामारी बनाया : शोध
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। एक शोध में कहा गया है कि स्यूडोमोनास एरुगिनोसा नामक पर्यावरणीय बैक्टीरिया फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस इंफेक्शन पैदा कर सकता है। पिछले 200 वर्षों में यह इंफेक्शन तेजी से विकसित हुआ है और फिर विश्व स्तर पर फैल गया है।
पाकिस्तान के तीन प्रांतों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस मिला
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दो नये जिलों के साथ-साथ तीन प्रांतों के छह पहले से संक्रमित जिलों के सीवेज नमूनों में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप 1 पाया गया है।











