जनवरी से फरवरी तक चीन के वाहन उत्पादन और बिक्री में बढ़ोत्तरी
बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। चाइना ऑटोमोबाइल संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से फरवरी तक चीन का ऑटोमोबाइल उत्पादन और बिक्री क्रमशः 39 लाख 19 हजार और 40 लाख 26 हजार वाहनों तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 8.1 प्रतिशत और 11.1 प्रतिशत की वृद्धि है।
यमन के हूथी ने लाल सागर में मर्चेंट शिप पर किया हमला
सना, 12 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हूथी विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पिनोचियो पर लाल सागर में मिसाइल से हमला किया है।
यूएस-कनाडा में रहने वाले हिंदुओं ने किया सीएए लागू होने का स्वागत
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार ने 'नागरिकता संशोधन कानून' को लागू कर दिया है। इसके बाद से पूरे देश में इस पर चर्चा हो रही है। वहीं, यूएस, यूके और कनाडा के हिंदू संगठनों ने भी केंद्र के इस कदम को मानवाधिकार के मोर्चे पर बड़ी जीत बताया है।
पाकिस्तान में इमारत ढहने से नौ की मौत, दो घायल
इस्लामाबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मुल्तान शहर में मंगलवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
यमन तट के पास मर्चेंट शिप पर विस्फोट : रिपोर्ट
अदन (यमन), 12 मार्च (आईएएनएस)। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने यमन के तट से गुजर रहे एक मर्चेंट शिप के आसपास विस्फोट की रिपोर्ट मिलने के बाद चेतावनी जारी की है।
नाटो अभ्यास के बीच बेलारूस ने की सैन्य तैयारी तेज
मिन्स्क, 12 मार्च (आईएएनएस)। बेलारूस ने अपने सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया है और उसकी तैयारियों का देश के रक्षा मंत्रालय ने निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। बेलारूस की सीमा के आस-पास नाटो अपना सैन्य अभ्यास कर रहा है।
इजराइल ने गाजा पट्टी से हिरासत में लिए 56 फिलिस्तीनियों को किया रिहा
गाजा, 12 मार्च (आईएएनएस)। गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान बीते दिनों हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनियों को इजराइल ने रिहा कर दिया है।
भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को बचाने वाले यूएनएससी पर लगाया ‘प्रच्छन्न वीटो’ का आरोप
संयुक्त राष्ट्र, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने आतंकवाद पर सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति की गुप्त कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए उस पर पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों को बचाने के लिए "प्रच्छन्न वीटो" की प्रणाली की अनुमति देने का आरोप लगाया है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की वकालत की
संयुक्त राष्ट्र, 12 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, बढ़ती हिंसा और बढ़ते डिजिटल लिंग विभाजन के कारण उनके अधिकार खतरे में हैं।
अमेरिका में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत
वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के इलिनोइस राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड से लगभग 91 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रशविल में एक हाईवे पर एक स्कूल बस के ट्रक से टकरा जाने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।












