17 बच्चों की तस्करी के आरोप में चीनी महिला पर फिर से मुकदमा
गुइयांग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत की एक अदालत ने शुक्रवार को 17 बच्चों के अपहरण और तस्करी के आरोप में एक महिला के खिलाफ दोबारा सुनवाई की।
ऑस्ट्रेलिया दक्षिण-पूर्वी महासागरों में समुद्री जीवों की सुरक्षा बढ़ाएगा
कैनबरा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश के दक्षिण-पूर्वी महासागरों में मछली पकड़ने और तेल एवं गैस परियोजनाओं पर प्रतिबंध लगाकर समुद्री जीवन की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।
ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए फिलीपींस को ऋण देगा विश्व बैंक
मनीला, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक परियोजना को वित्तपोषित करने के लिए विश्व बैंक ने 28.724 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया है।
भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने पीआईए वाले बयान के लिए मांगी माफी
इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए माफी मांगी। पाकिस्तान के मौजूदा दौरे के दौरान उसके विवादास्पद बयानों की पूरे देश में कड़ी आलोचना हो रही है।
शी चिनफिंग ने विदेशी मेहमानों से मुलाकात की
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को पेइचिंग में चीन अंतर्राष्ट्रीय मित्रता सम्मेलन और चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के स्मृति समारोह में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों से मुलाकात की।
अमेरिका के कोलोराडो में सोने की खान में दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
लॉस एंजेलिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में एक सोने की खदान में 1,000 फीट (305 मीटर) नीचे फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 23 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
चीनी प्रधानमंत्री ने जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने गुरुवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने में पूर्वी एशिया सहयोग पर केंद्रित नेताओं की बैठकों की एक श्रृंखला के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से मुलाकात की।
चीन का सेवा व्यापार 2024 के पहले आठ महीनों में 14.3% बढ़ा
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन के सेवा व्यापार ने 2024 के पहले आठ महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है, जो 14.3% तक बढ़ गई है। सेवा क्षेत्र में आयात और निर्यात का कुल मूल्य 48 खरब 86 अरब 56 करोड़ तक पहुंच गया, जो इस क्षेत्र में स्थिर आर्थिक गतिविधि को दर्शाता है।
पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए चीनी लोगों की अंतिम विदाई की रस्म...
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 6 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले में मरने वाले दो चीनी नागरिकों की अंतिम विदाई की रस्म कराची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई। कराची स्थित चीनी जनरल कौंसुलर यांग युनतोंग, चीन के कार्य दल के सभी सदस्यों और पाकिस्तान के अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।
छोटे ग्रह नंबर 325136 को ‘चोंग नानशान’ नाम दिया गया
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विज्ञान अकादमी के चीचिनशान वेधशाला द्वारा मिले नंबर 325136 छोटे ग्रह को शुक्रवार को औपचारिक रूप से 'चोंग नानशान ग्रह' का नाम दिया गया। नामकरण समारोह दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चूहाई शहर में आयोजित हुआ।










