दक्षिण कोरिया ने लंपी त्वचा रोग के एक और मामले की पुष्टि की

सियोल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में फिर से मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का मामला सामने आया है, जिससे इस साल कुल मामलों की संख्या आठ हो गई है। यह जानकारी शनिवार को सरकारी अधिकारियों ने दी।

अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन ने यमन की राजधानी और शहरों पर किए हवाई हमले: हूती मीडिया

सना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका-ब्रिटेन नौसैनिक गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के सना, होदेदाह और धमार शहरों पर 12 हवाई हमले किए। यह जानकारी हूती संचालित मीडिया ने दी।

ईरान के तेल उत्पादन संयंत्रों पर हमला करने की जगह कोई और विकल्प तलाशे...

वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नहीं चाहते कि इजरायल, ईरान के तेल उत्पादन संयंत्रों को निशाना बनाए। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'देखिए, इजरायलियों ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे किस तरह से हमला करने जा रहे हैं। इस पर चर्चा चल रही है। मुझे लगता है कि अगर मैं उनकी जगह होता, तो तेल क्षेत्रों पर हमला करने के अलावा अन्य विकल्पों के बारे में सोचता।'

दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं : संयुक्त...

जुबा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि दक्षिण सूडान में बाढ़ से 8 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

हैती में गैंग हमले में 10 महिलाओं समेत 70 लोगों की मौत

जिनेवा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैती में गैंग हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं।

कांगो में एमपॉक्स टीकाकरण अभियान आज से, मंत्री ने कहा पहले वयस्कों को लगाया...

किंशासा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्री रोजर कांबा ने कहा है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) शनिवार को टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू करेगा।

पाक सेना ने इस्लामाबाद में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली

इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बिगड़ती हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आधिकारिक रूप से राजधानी की सुरक्षा पाकिस्तान सेना के अधिकारियों के सुपुर्द करने का निर्णय लिया है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा, इजरायल पर हमले ‘कानूनी, वैध’

तेहरान, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई "पूरी तरह कानूनी और जायज" है।

चार दिनों में हिजबुल्ला के 250 आतंक‍ियों को किया खत्म : इजरायल

तेल अवीव, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने चार दिन पहले दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद से 2,000 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्‍ट कर द‍िया और हिज़्बुल्ला के 250 आतंकवादियों को मार ग‍िराया।

भारत से योग्य विशेषज्ञों को लाकर अपने उद्योग को बढ़ावा देगा रूस

मॉस्को, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस भारत से योग्य विशेषज्ञों को लाकर अपने देश में कार्यबल को मजबूत करेगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ बिल्डर्स (नॉस्ट्रॉय) देश में विभिन्न निर्माण स्थलों पर काम करने के लिए भारत से योग्य विशेषज्ञों को आकर्षित कर भारतीय विशेषज्ञों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

खरी बात