महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तानियों ने ईंधन की कीमत बढ़ाने पर की सरकार की...
इस्लामाबाद, 1 जुलाई (आईएएनएस)। महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तानियों को एक और झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत 9.56 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले की देश भर में कड़ी आलोचना की जा रही है।
भारत ने पाकिस्तान से भारतीय कैदियों की रिहाई व स्वदेश वापसी में तेजी लाने...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को पाकिस्तान की हिरासत से मछुआरों और उनकी नावों सहित नागरिक कैदियों व लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया।
हमास ने जारी किया विस्फोटक तैयार करते सदस्यों का वीडियो
गाजा, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट (हमास) की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसके सदस्य गाजा पट्टी के शहरों में घुसने वाले इजरायली सैन्य वाहनों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए विस्फोटक डिवाइस तैयार करते दिख रहे हैं।
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने...
सोल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्व की दिशा में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कहा गया है कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है।
उत्तर कोरिया ने की दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास की...
सियोल, 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने रविवार को अपनी संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेते हुए दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास की निंदा की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने दोहा में कतर व भारत के संबंधों को और मजबूत...
दोहा, 30 जून (आईएएनएस)। एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को कतर की राजधानी दोहा पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वहां के नेताओं से भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों की मौत, पांच घायल
इस्लामाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए।
समुद्र में तैरती बोतल में मिली सामग्री पीने से पांच श्रीलंकाई मछुआरों की मौत
कोलंबो, 30 जून (आईएएनएस)। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि शनिवार को समुद्र में तैरती बोतल में मिली सामग्री पीने वाले पांच श्रीलंकाई मछुआरों की रविवार दोपहर मौत हो गई।
पाकिस्तान में बारिश से छह की मौत, 25 घायल
इस्लामाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी रविवार को बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने दी।
सीपीसी के मिशनों और कार्यों पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित किया जाएगा
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का एक लेख "नए युग की नई यात्रा पर सीपीसी के मिशन और कार्य" पहली जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। यह लेख सीपीसी केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका "छ्युशी" के इस वर्ष के 13वें अंक में प्रकाशित किया जाएगा।









