कनाडा सरकार के मुआवज़े से इस व्यक्ति के जासूस होने की पुष्टि हुई
बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। कनाडाई मीडिया ने हाल ही में यह खबर दी कि कनाडा सरकार ने एक कनाडाई व्यापारी माइकल स्पावर के साथ एक सुलह की है, जिससे चीन में जासूसी के संदेह में लगभग तीन साल तक जेल में रहने के लिए उन्हें "मुआवजा" मिला।
दूसरी बार पाकिस्तान के प्रेसिडेंट चुने गए आसिफ अली जरदारी
इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई को हराकर पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए।
पाक राष्ट्रपति के रूप में जरदारी का संभावित चुनाव ‘संविधान का उल्लंघन’ : पीटीआई
इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि आसिफ अली जरदारी का देश के राष्ट्रपति के रूप में संभावित चुनाव "संविधान का उल्लंघन" है।
सीमा अधिकारियों की बैठक में बांग्लादेश के साथ मुद्दों को ‘सौहार्द्रपूर्ण’ तरीके से सुलझाने...
ढाका, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश महानिदेशक स्तरीय 54वें सीमा समन्वय सम्मेलन में सीमा पार अपराधों और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, तथा संयुक्त गश्त बढ़ाने पर चर्चा की गई। सम्मेलन का आयोजन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5-9 मार्च तक हुआ।
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत
काबुल, 9 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में एक वाहन के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय यातायात पुलिस अधिकारी अबिदुल्ला मीरवाइज ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इजरायल ने साइप्रस से गाजा तक समुद्री सहायता गलियारे का ‘स्वागत’ किया
यरूशलम, 9 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ने साइप्रस से गाजा पट्टी तक समुद्री गलियारे के उद्घाटन का 'स्वागत' किया है। इस गलियारे का मकसद संकटग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में मानवीय सहायता को बढ़ावा देना है।
पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी
इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए शनिवार को सिंध प्रांतीय असेंबली में मतदान चल रहा है।
रूस-यूक्रेन संकट पर तुर्की के राष्ट्रपति ने की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात
इस्तांबुल, 9 मार्च (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रूस-यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए अपने यूक्रेनी समकक्ष व्लादिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।
महिलाओं के विकास के लिए सरकार उठाएगी हर कदम : प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी।
अकाल की कगार पर खड़ा है गाजा, भूख व प्यास से मर रहे बच्चे...
गाजा, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा है कि गाजा पट्टी की स्थिति बेहद दयनीय है। इसकेे पहले यहां कभी इस तरह का संकट देखा नहीं गया था।












