‘कठपुतली शख्स’- दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पर जमकर बरसे किम जोंग उन
सोल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल को 'असामान्य व्यक्ति' और 'कठपुतली' करार दिया। किम दरअसल यूं के मंगलवार को सशस्त्र सेना दिवस समारोह में दिए एक बयान से बेहद खफा हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा था कि यदि प्योंगयांग परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
इजरायली हमलों में 1,974 लोगों की मौत, 9,384 हुए घायल: लेबनान
बेरूत, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने जानकारी दी कि पिछले साल अक्टूबर में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में कुल 1,974 लोग मारे गए हैं। इनमें 127 बच्चे और 261 महिलाएं शामिल हैं जबकि 9,384 लोग घायल हुए हैं।
ईरान के पास कई ताकतवर हथियार हैं जिनसे इजरायल को दे सकता है बड़ी...
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर बड़ा हमला किया था। इसके बाद यहूदी राष्ट्र ने भी बदला लेने की शपथ ली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों देशों के बीच यदि युद्ध छिड़ता है तो वह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले लेगा जोकि पूरे मध्य पूर्व को अपनी चपेट में ले सकता है। इस बीच कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या इजरायल ईरान से कमजोर पड़ रहा है? ईरान कितना ताकतवर है? ईरान के हमलों के बाद क्या इजरायल चुप बैठेगा? क्या ये हमला हिज्बुल्लाह संगठन प्रमुख नसरुल्लाह की मौत का बदला है?
‘बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो बंद’ – न्यूयॉर्क के आसमान में लहराया विशाल...
न्यूयॉर्क, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में लोगों ने हडसन नदी के ऊपर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर लहराते एक विशाल एयरलाइन बैनर को देखा। इस बैनर में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को रोकने की अपील की गई।
बेरूत में बैठक कर रहे हिजबुल्लाह कमांडरों पर एयर स्ट्राइक, हमास नेटवर्क चीफ का...
बेरूत, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दहिया इलाके में एक भूमिगत बंकर को निशाना बनाकर हमले किए। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां कथित तौर पर हिजबुल्लाह के सीनियर लीडर इक्ट्ठा हुए थे और बंकर में मौजूद लोगों में हाशेम सफीउद्दीन भी शामिल था।
ट्रूडो ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले ये हमारा भी...
ओटावा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन कनाडा के हिंदुओं को शुभकामनाएं दीं।
कांगो में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई
गोमा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी कांगो के किवू झील में एक नौका डूबने से कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई है।
ताइवान के अस्पताल में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत
ताइपे, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में गुरुवार सुबह एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।
वांग यी ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन पर नेपाली विदेश मंत्री को...
बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन पर नेपाली विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा को संवेदना संदेश भेजा।
चीन ने मानवाधिकार परिषद में फिलिस्तीनी लोगों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा...
बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 57वें सत्र में फिलिस्तीन और अन्य कब्जे वाले अरब क्षेत्रों में मानवाधिकार की स्थिति पर सामान्य बहस आयोजित हुई। जिसके मौके पर जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि छन श्यू ने भाषण देते हुए फिलिस्तीनी मुद्दे पर चीन की स्थिति को रेखांकित किया।











