अफ्रीका के डिजिटलीकरण को बढ़ाव देगा जाम्बिया
लुसाका, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकेंडे हिचिलेमा ने विकास और लोगों की भलाई को बढ़ाने के लिए पूरे अफ्रीका में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और इसमें त्वरित निवेश का आह्वान किया है।
विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, एससीओ बैठक में होंगे शामिल
नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने पाकिस्तान जाएंगे। वह आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की हेड्स ऑफ गवर्नमेंट
(सीएचजी) बैठक में शामिल होंगे। यह मीटिंग 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित की जाएगी।
युगांडा में एमपॉक्स के मामले बढ़कर हुए 41 : स्वास्थ्य अधिकारी
कंपाला, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। युगांडा में दो सप्ताह के भीतर एमपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
हूती विद्रोहियों का दावा- पिछले नवंबर से अब तक 188 जहाजों को बनाया निशाना
अदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने पिछले नवंबर से 188 जहाजों को निशाना बनाया है। ग्रुप के नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती के मुताबिक लाल सागर, अरब सागर और हिंद महासागर में जहाजों को निशाना बनाया गया।
अफ्रीका में 50 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल अब तक अफ्रीका के 16 देशों में 50 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इस्लामी देशों का दुश्मन एक, सबको साथ आने की जरूरत : ईरान के सुप्रीम...
तेहरान, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस सप्ताह के शुरू में इजरायल पर तेहरान के हमले की तारीफ की और इसे 'पूरी तरह से कानूनी और वैध कार्य' बताया। उन्होंने कहा कि ईरान समेत तमाम इस्लामिक देशों का दुश्मन एक है और सबको साथ आने की जरूरत है।
लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 37 लोगों की मौत, 151 घायल: मंत्रालय
बेरूत, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर हवाई हमले किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। वहीं हमलों में 151 लोग घायल हुए हैं।
इजरायल पर हमास हमले के एक साल : फैलती ही जा रही है जंग...
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिन 7 अक्टूबर 2023, अपने आयरन डोम और बेहद सक्षम खुफिया तंत्र के लिए मशहूर इजरायल के नहल ओज बेस पर हमास ने अचानक हमला कर दिया। पहले मिसाइलों से हमला हुआ। सैकड़ों मिसाइलों के औचक हमले से आयरन डोम सभी को रोकने में विफल रहा। कई मिसाइलें इजरायली सीमा में आकर गिरीं। बेस को तहस-नहस करने के बाद सीमावर्ती इलाके में हमास और हिजबुल्लाह के कई सैनिक घुस आए। उन्होंने शहर में जमकर रक्तपात मचाया। करीब 1,200 लोग मारे गये जिनमें ज्यादातर इजरायली थे। हमास और हिजबुल्लाह ने इजरायली कार्रवाई से बचने के लिए करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया। इनमें कुछ अंतर्राष्ट्रीय नागरिक भी थे।
अमेरिका में तूफान हेलेन ने मचायी तबाही, 200 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों...
न्यूयॉर्क, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। तूफान हेलेन ने दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्यों में भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है।
इजरायली हमलों के बीच लेबनान के लिए यूरोपीय संघ ने अतिरिक्त सहायता पैकेज का...
बेरूत, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने लेबनान के लिए अतिरिक्त 30 मिलियन यूरो (33.08 मिलियन डॉलर) की मानवीय सहायता की घोषणा की। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।










