पाकिस्तान में चीनी नागरिक के घर में चोरी, लाखों रुपये लेकर नौकरानी फरार
इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक चीनी नागरिक के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने लाखों रुपये का कीमती सामान और कैश लूट लिया। घरेलू नौकरानी भी चीन की मूल निवासी है और घटना के बाद से गायब है।
गाजा में ‘मानव निर्मित’ भुखमरी, पूरी आबादी मदद पर निर्भर: संयुक्त राष्ट्र
गाजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूएन अधिकारी फिलिप लाजारिनी ने चेतावनी दी कि इजरायल के लगातार हमलों के बीच गाजा में भुखमरी फैल रही है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, "अगस्त में गाजा में 10 लाख से अधिक लोगों को खाद्यान्न राशन नहीं मिला और सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो गई।"
पिछले 24 घंटों में इजरायली हवाई हमलों की वजह से 46 लोगों की मौत,...
बेरूत, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायली हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या 46 हो गई, जबकि 85 लोग घायल हुए हैं।
मध्य एशियाई हमलावरों की तरह बर्ताव कर रहे हैं इमरान खान: नवाज शरीफ
लाहौर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ ने कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान 'मध्य एशियाई हमलावरों' की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो प्राचीन समय में पंजाब क्षेत्र पर बार-बार हमला करते थे। उन्होंने खान पर आरोप लगाया कि वह जातीय आधार पर खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और पंजाब प्रांतों के बीच टकराव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
तीन महीने पहले कर दिया गाजा में हमास सरकार के चीफ का खात्मा: इजरायल
तेल अवीव, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा की मौत तीन महीने पहले एक इजरायली एयर स्ट्राइक में हो चुकी है। यह दावा इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और इजरायल सिक्योरिटी एजेंसी (आईएसए) शिन बेट ने गुरुवार को संयुक्त रूप से किया। मुश्ताहा हमास प्रमुख याह्या सिनवार का दाहिना हाथ माना जाता था।
हैती में 7 लाख से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए : संयुक्त...
संयुक्त राष्ट्र, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैती में सात लाख से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि विस्थापित लोगों में आधे से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।
लेबनान: इजरायली हमलों की वजह से 12 लाख लोग विस्थापित, हजारों ने ली सीरिया...
बेरूत, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली हवाई हमलों के कारण लेबनान में विस्थापित लोगों की कुल संख्या लगभग 12 लाख हो गई है। लेबनानी मंत्रिपरिषद की डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट यूनिट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
केन्या में एमपॉक्स के मामले बढ़कर नौ हुए, रोकथाम के प्रयास तेज
नैरोबी, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या में एमपॉक्स के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में एक और नये एमपॉक्स मामले की पुष्टि की है, इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। हालांकि, सरकार ने इस बीमारी के प्रति सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया को मजबूत किया है।
इजरायल की एकतरफा कार्रवाई से मध्यपूर्व में छिड़ सकता है बड़ा क्षेत्रीय युद्ध: मिस्र
काहिरा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने चेतावनी दी कि इजरायल की एकतरफा कार्रवाई से मध्य पूर्व में व्यापक क्षेत्रीय युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की घटनाओं ने एक खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए तत्काल युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और प्रभावशाली शक्तियों से हस्तक्षेप की मांग की।
दक्षिण कोरिया: विमानन कानून के उल्लंघन का मामला, 10 एयरलाइंस पर लगा जुर्माना
सोल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने एविएशन कानून का उल्लंघन करने के लिए सउदिया एयरलाइंस, कतर एयरवेज और आठ अन्य घरेलू, विदेशी एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "घरेलू कानूनों का उल्लंघन करने और ग्राहकों को असुविधा पहुंचाने के लिए ये सख्त कदम उठाए गए हैं।"











