चीन के कार्बन बाजार निर्माण में तेज प्रगति

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी ने हाल ही में बताया कि जुलाई 2021 और जनवरी 2024 में, चीन ने राष्ट्रीय कार्बन उत्सर्जन व्यापार बाजार और राष्ट्रीय ग्रीनहाउस गैस स्वैच्छिक उत्सर्जन कटौती व्यापार बाजार लॉन्च किए हैं, जो मिलकर चीनी राष्ट्रीय कार्बन बाजार प्रणाली का गठन करते हैं।

पहले 8 महीनों में चीन के पश्चिमी इलाके के आयात-निर्यात में 10.1 प्रतिशत की...

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल के पहले 8 महीनों में, चीन के पश्चिमी इलाके का कुल आयात-निर्यात मूल्य 25.9 खरब युआन रहा, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, साथ ही यह इसी समय में चीन के विदेशी व्यापार की कुल वृद्धि दर से 4.1 प्रतिशत अधिक है।

अनुसंधान और प्रायोगिक विकास में चीन का निवेश 33 खरब युआन से अधिक

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने संयुक्त रूप से '2023 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी वित्तपोषण निवेश पर सांख्यिकीय बुलेटिन' जारी किया। इससे पता चला कि 2023 में, अनुसंधान और प्रयोगात्मक विकास में चीन का कुल निवेश 33 खरब युआन से अधिक था, जो 2022 की तुलना में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक देश बना चीन

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नए चीन की स्थापना के बाद पिछले 75 सालों में, चीन ने विश्व के लिए ध्यानाकर्षक विकास उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में, चीन दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक और निर्यातक बन गया है, उसके पास सबसे संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली है, और उसकी तकनीक, डिज़ाइन और ब्रांड का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ रहा है।

ईरान-इजरायल में बढ़ा टकराव तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगेगी आग

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला किया जिसके बाद यहूदी राष्ट्र ने तेहरान से बदला लेने की कसम खाई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों के बीच अगर युद्ध छिड़ता है तो वह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रुप ले लेगा जो पूरे मध्य पूर्व को अपनी चपेट में ले सकता है। इस गहराते संकट के बीच भारत समेत दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल की आशंका जताई जा रही है। आखिर क्या कारण हैं कि इजरायल और ईरान के बीच टकराव बढ़ा तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ेंगी।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फ्लाइट्स में सुरक्षित कराई 500 से अधिक सीटें, अपने नागरिकों से...

कैनबरा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने लेबनान छोड़ने वाले अपने नागिरकों के लिए फ्लाइट्स में 500 से अधिक सीटें सुरक्षित की हैं। विदेश मंत्री पेनी वोंग ने गुरुवार को कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों के लिए शनिवार को बेरूत से साइप्रस के लिए दो कमर्शियल फ्लाइट्स में 500 सीटें उपलब्ध कराएगी।

विदेश मंत्री जयशंकर शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली/कोलंबो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नव निर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और देश की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से शिष्टाचार भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मॉस्को फ़ैशन सप्ताह में भारतीय ब्रांड छाएंगे वैश्विक दर्शकों के बीच

मॉस्को " 03 अक्टूबर/ मिलान और पेरिस के बाद, रूसी राजधानी 4 से 9 अक्टूबर तक होने वाले मॉस्को फ़ैशन सप्ताह के साथ फ़ैशन...

वियतनाम में मृत बाघों में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई

हनोई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में मृत बाघों से लिए गए दो नमूनों में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। डोंग नाय प्रांत के मैंगो गार्डन इको-रिसॉर्ट में सितंबर की शुरुआत से अब तक 20 बाघ और एक तेंदुए की मौत हो चुकी है।

मॉस्को में होने वाले BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी होगा शामिल

मॉस्को : 03 अक्टूबर/ आगामी पतझड़ ऋतु में, मॉस्को वैश्विक फ़ैशन उद्योग का केंद्र बन जाएगा, क्योंकि यह प्रतिष्ठित BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन की...

खरी बात