चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित
बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में उद्घाटित हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों, जातियों और व्यवसायों के करीब 3,000 प्रतिनिधि इसमें उपस्थित रहे।
कमला हैरिस ने इजरायली वॉर कैबिनेट सदस्य से कहा युद्धविराम की कार्रवाई में तेजी...
वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने इजराइल के कैबिनेट सदस्यों से मुलाकात कर सीजफाइयर की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों को सभी प्रकार की मानवीय सहायता सुनिश्चित किए जाने का भी आग्रह किया।
यूएनआरडब्ल्यूए पर लगाए गए आराेेप गंभीर, पर भारत फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता पर...
संयुक्त राष्ट्र, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए (यूएन रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी) के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा है।
ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने मस्क पर किया मुकदमा
सैन फ्रांसिस्को, 5 मार्च (आईएएनएस)। ट्विटर (अब एक्स ) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन कर्मचारियों ने एलन मस्क पर 128 मिलियन डॉलर नहीं चुकाने को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने का ऐलान किया है।
इजराइल ने हमास से अपहरण किए गए लोगों के बारे में जानकारी मांगी
तेल अवीव, 5 मार्च (आईएएनएस)। 'द होस्टेस एंड मिसिंग फैमिली फोरम ऑफ इजराइल' ने मांग की है कि संघर्ष विराम के लिए बातचीत को तेज किया जाए और अपहरण किए गए लोगों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जुटाकर सार्वजनिक किया जाए। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला करने के बाद कई लोगों को बंधक बना लिया था।
भारत ने गाजा में तनाव तत्काल घटाने व हिंसा रोकने का किया आह्वान
संयुक्त राष्ट्र, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने गाजा में तत्काल तनाव कम करने और हिंसा रोकनेे का आह्वान किया है।
ईरान ने तेहरान-मास्को अंतरिक्ष सहयोग के बारे में अमेरिकी दावों को किया खारिज
तेहरान, 5 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने मॉस्को के साथ तेहरान के अंतरिक्ष सहयोग के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के दावों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया।
चीन के दो सत्रों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित
बीजिंग, 4 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में चीन के एनपीसी और सीपीपीसीसी पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित हुआ।
जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे के जरिए 20 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
बीजिंग, 4 मार्च (आईएएनएस)। चाइना रेलवे इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा सोमवार को जारी जानकारी के मुताबिक, चीन और इंडोनेशिया द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे का संचालन शुरू होने के बाद अब तक 20 लाख से अधिक यात्रियों के लिए सेवा प्रदान की है।
सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित
बीजिंग, 4 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को दोपहर 3 बजे पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में उद्घाटित हुआ। अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिक्षा समेत 34 क्षेत्रों से आए सीपीपीसीसी के 2,100 से अधिक सदस्य चीनी शैली के आधुनिकीकरण का निर्माण बढाने के लिए सुझाव पेश करेंगे।












