लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए जर्मनी ने भेजा वायुसेना का विमान
बर्लिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में गंभीर होते हालात के बीच जर्मनी ने अपने नागिरकों को सुरक्षित देश से निकालने का फैसला किया है। फेडरल रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेबनान से जर्मन नागरिकों को निकालने के लिए, एयरफोर्स का ए-321 विमान बेरूत के लिए उड़ान भर चुका है। बता दें लेनबान में हवाई हमलों के साथ ही इजरायल ने अब जमीनी सैन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
इशिबा के शपथ ग्रहण से पहले जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने दिया इस्तीफा
टोक्यो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसके साथ ही राजनीतिक घोटालों और बढ़ती महंगाई से प्रभावित उनके तीन साल के कार्यकाल का अंत हो गया। इस बीच जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता 67 वर्षीय शिगेरु इशिबा, मंगलवार को प्रतिनिधि सभा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
इजरायल के साथ तनाव कम करने की कोशिश, लेबनानी पीएम बोले- यूएन प्रस्ताव लागू...
बेरूत, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि उनका देश अपनी दक्षिणी सीमा पर इजरायल के साथ तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 1701 को लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय अपील के जवाब में की गई।
इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार, हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को समर्थन: अमेरिका
वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ 'सीमित, स्थानीय और लक्षित' जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर यहूदी राष्ट्र का खुलकर समर्थन किया है।
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ शुरू की जमीनी सैन्य कार्रवाई
बेरुत, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सीमित स्तर पर जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल लेबनान में अभी तक हवाई हमले कर रहा था, जिसके बाद उसने जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
ट्यूनीशिया ने बरामद किए अवैध अप्रवासियों के 12 शव
ट्यूनिश, 30 सितंबर (आईएएनएस)। ट्यूनीशियाई रेडियो मोजेक एफएम ने सोमवार को बताया कि ट्यूनीशियाई तट रक्षकों ने दक्षिण-पूर्वी ट्यूनीशिया में जेरबा द्वीप के पास डूबी एक नाव से तीन शिशुओं सहित 12 अप्रवासियों के शव बरामद किए।
केन्या में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू
नैरोबी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को पांच दिवसीय टीकाकरण अभियान की घोषणा की। मंत्रालय का लक्ष्य दस वर्ष से कम आयु के 3.84 मिलियन बच्चों का टीकाकरण है।
इजरायल ने लेबनान में तेज की सैन्य कार्रवाई, 52 हजार से अधिक लेबनानी नागरिकों...
दमिश्क, 30 सितंबर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद इजरायली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। इसी बीच स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि इजरायली सैन्य कार्रवाई तेज होने के बाद से अब तक 52,000 से अधिक लेबनानी नागरिक सीरिया भाग गए हैं।
न्यूयार्क में ‘मेरी चीनी कहानी’ विशेष गतिविधि आयोजित
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित 'मेरी चीनी कहानी' विशेष गतिविधि न्यूयार्क में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। सीएमजी अध्यक्ष शंग हाईशुंग ने एक वीडियो भाषण दिया। अमेरिका के विभिन्न जगतों के करीब सौ मेहमान इसमें उपस्थित हुए।
पेइचिंग में शहीद दिवस पर जन नायकों को फूलों की टोकरियां देने का समारोह...
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर पर सोमवार की सुबह पेइचिंग के थ्येनआनमेन चौक पर शहीद दिवस पर जन नायकों को फूलों की टोकरियां भेंट करने का एक समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।









