नये चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कंसर्ट आयोजित
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कंसर्ट 29 सितंबर की शाम को आयोजित हुआ।
तीसरे डिजिटल व्यापार मेले का कुल अनुबंध मूल्य 165.08 बिलियन युआन तक पहुंचा
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तीसरा वैश्विक डिजिटल व्यापार एक्सपो चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में संपन्न हुआ। कुल 1,546 कंपनियों ने डिजिटल व्यापार मेले में ऑफलाइन भाग लिया। 30 हज़ार से अधिक पेशेवर व्यापारी खरीदारी के लिए आये और आगंतुकों की कुल संख्या 200 हज़ार से अधिक हो गई।
सीएमजी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द ट्रूथ ऑफ साउथ चाइना सी नेविगेशन इन द फॉग’...
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी थिंक टैंक 'दक्षिण चीन सागर रणनीतिक स्थिति जागरूकता योजना' ने पेइचिंग में 'दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की स्थिति पर रिपोर्ट' जारी की।
शीत्सांग ने देश के अन्य क्षेत्रों के लिए 1,460 करोड़ किलोवाट घंटे की स्वच्छ...
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2015 से पहली बार बाहर के लिए बिजली सप्लाई पूरी करने के बाद से इस अगस्त के अंत तक चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश ने देश के अन्य क्षेत्रों के लिए कुल 1,490 करोड़ किलोवाट घंटे की स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाई है।
पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से की फोन पर बात, कहा- युद्ध...
नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में आतंकवाद व युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है।
उत्तरी लाओस में बाढ़ के कारण स्कूल बंद
वियनतियाने, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरी लाओस के लुआंग नामथा प्रांत में भीषण बाढ़ के कारण 50 स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जिससे प्रांत के लगभग 6,000 शिक्षक और छात्र प्रभावित हुए हैं।
भारत ने नेपाल में बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
काठमांडू, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने कुछ दिनों से बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में फंसे अपने नागरिकों के लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
इराकी शिया मिलिशिया का इजरायली ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा
बगदाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इराक के शिया मिलिशिया ग्रुप इस्लामिक रेजिस्टेंस ने सोमवार को इजरायली क्षेत्रों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया। ग्रुप ने ऑनलाइन बयान में बताया कि उसने 'इजरायल में एक महत्वपूर्ण स्थल' पर अल-अरकब क्रूज मिसाइलें दागी और तीन ड्रोन हमले किए।
इजरायल ने अब हमास के लेबनान चीफ को मार गिराया
बेरूत, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार कहा कि रात में की गई एक एयर स्ट्राइक में हमास की लेबनान शाखा का प्रमुख फतेह शरीफ मारा गया। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमास आतंकवादी संगठन की लेबनान शाखा का प्रमुख फतेह शरीफ, वायुसेना के सटीक हमले में मार गया।"
पीछे नहीं हटेंगे, लेबनान पर इजरायल के जमीनी हमले का करेंगे मुकाबला: हिजबुल्लाह
बेरूत, 30 सितंबर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने सोमवार को कहा कि ईरान समर्थित लेबनानी संगठन अपनी लड़ाई में 'विजेता बनकर उभरेगा।' उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप लेबनान पर इजरायली सेना के जमीनी हमले का मुकाबला करेगा।










