इराकी शिया मिलिशिया का इजरायली ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा
बगदाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इराक के शिया मिलिशिया ग्रुप इस्लामिक रेजिस्टेंस ने सोमवार को इजरायली क्षेत्रों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया। ग्रुप ने ऑनलाइन बयान में बताया कि उसने 'इजरायल में एक महत्वपूर्ण स्थल' पर अल-अरकब क्रूज मिसाइलें दागी और तीन ड्रोन हमले किए।
इजरायल ने अब हमास के लेबनान चीफ को मार गिराया
बेरूत, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार कहा कि रात में की गई एक एयर स्ट्राइक में हमास की लेबनान शाखा का प्रमुख फतेह शरीफ मारा गया। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमास आतंकवादी संगठन की लेबनान शाखा का प्रमुख फतेह शरीफ, वायुसेना के सटीक हमले में मार गया।"
पीछे नहीं हटेंगे, लेबनान पर इजरायल के जमीनी हमले का करेंगे मुकाबला: हिजबुल्लाह
बेरूत, 30 सितंबर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने सोमवार को कहा कि ईरान समर्थित लेबनानी संगठन अपनी लड़ाई में 'विजेता बनकर उभरेगा।' उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप लेबनान पर इजरायली सेना के जमीनी हमले का मुकाबला करेगा।
दक्षिण कोरिया में इस साल 799 छात्र और 31 शिक्षक डीपफेक वीडियो के हुए...
सियोल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में इस वर्ष प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक के कुल 799 छात्र, 31 शिक्षक, डीपफेक वीडियो के शिकार हुए। देश में हुए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ।
उत्तर कोरिया को एशिया पैसिफिक मनी लॉन्ड्रिंग ग्रुप के पर्यवेक्षक पद से हटाया गया
सोल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया को अपने दायित्वों को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए क्षेत्रीय एंटी मनी लॉन्ड्रिंग ग्रुप के पर्यवेक्षक पद से हटा दिया गया। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जापान: 27 अक्टूबर को आम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं भावी प्रधानमंत्री...
टोक्यो, 30 सितंबर (आईएएनएस): जापान के भावी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सोमवार को कहा कि वह 27 अक्टूबर को आम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद का निचला सदन 9 अक्टूबर को भंग कर दिया जाएगा। पूर्व रक्षा मंत्री ने जल्द से जल्द जनता का जनादेश प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया।
शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंचा भगोड़ा जाकिर नाइक
इस्लामाबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। विवादास्पद धार्मिक नेता और भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर वह अपने बेटे फारिक जाकिर के साथ 15 दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान आया है।
कौन हैं श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके; चीन से नजदीकी, क्या भारत...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नया राष्ट्रपति मिल गया है। अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। वह पहले वामपंथी नेता हैं, जो श्रीलंका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं और श्रीलंका की कमान उनके पास आने के बाद भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कितना प्रभाव पड़ेगा।
गाजा में मानवीय मदद के लिए 6.8 मिलियन यूएस डॉलर और देगा ऑस्ट्रेलिया
कैनबरा, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गाजा के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता की घोषणा की है। विदेश मंत्री पेनी वोंग और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड पैसिफिक मंत्री पैट कॉनरॉय ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में चल रहे मानवीय संकट के जवाब में अतिरिक्त 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (6.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) प्रदान करेगा।
इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, चार घायल
जकार्ता, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









