पीएम मोदी का न्यूयॉर्क भाषण, आत्मविश्वास से भरे उभरते भारत का प्रतीक

यूनियनडेल, 23 ​​सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए विश्व मंच पर भारत की आत्मविश्वास से भरी, उभरती शक्ति के रूप में एक नई छवि पेश की। उन्होंने इस दौरान देश को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

श्रीलंका को मिला पहला वामपंथी राष्ट्रपति, अनुरा दिसानायके ने 9वें राष्ट्रपति के रूप में...

कोलंबो, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अनुरा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब एक वामपंथी नेता ने राष्ट्राध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। दिसानायके , मार्क्सवादी विचारधारा वाली जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) से आते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, गाजा संकट पर गहरी...

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। पीएम ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बैठक के दौरान गाजा में उभर रहे मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बैठक की, अहम...

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय लोगों को संबोधित करने के बाद कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत और कुवैत के ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

पाकिस्तान में विदेशी राजनयिकों के काफिले पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

इस्लामाबाद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत से राजधानी इस्लामाबाद जा रहे विदेशी राजनयिकों के काफिले को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी शहरों में पब्लिक लेक्चर देगा भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक, शहबाज शरीफ सरकार...

इस्लामाबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भारत का वांछित भगोड़ा जाकिर नाइक शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा करने वाला है। अगले महीने वह कई पाकिस्तानी शहरों में पब्लिक लेक्चर देगा।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह, अमेरिका के कोने कोने से पहुंचे...

न्यूयॉर्क, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करने और उनका भाषण सुनने के लिए अमेरिकी भारतीयों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार को लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कोलिजियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें से कई लोग अमेरिका के कोने-कोने से रात भर यात्रा करके यहां पहुंचेंगे।

ईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायल

तेहरान, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के पूर्वी प्रांत दक्षिण खुरासान में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए।

हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, इजरायली एयरबेस पर दागे मिसाइल

बेरूत, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह ने रविवार तड़के उत्तरी इजरायल में रमत डेविड एयरबेस को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से निशाना बनाया। लेबनानी इलाकों पर इजरायली हमलों के जवाब में यह हमला किया गया।

बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 45

बेरूत, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक इमारत पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

खरी बात