पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई की अर्थव्यवस्था का तेज विकास
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई प्रांत चीन में सबसे गतिशील अर्थव्यवस्था, उच्चतम स्तर का खुलापन और सबसे मजबूत नवाचार क्षमता वाले क्षेत्रों में से एक है। पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई का संयुक्त विकास बढ़ाना चीन की महत्वपूर्ण रणनीति है।
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश : आगामी 2 वर्षों में 17 नए खेल पार्क बनने की...
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के खेल ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार, साल 2023 में खेल ब्यूरो ने समुदायों और कस्बों में खेल सुविधाओं के विकास का समर्थन करने के लिए 34.5 करोड़ युआन का निवेश किया।
चीन ने वैश्विक व्यापार में अपने योगदान को नकारने वाली अमेरिकी रिपोर्ट का खंडन...
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को उस अमेरिकी रिपोर्ट का कड़ा विरोध किया, जिसमें दो दशक पहले विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शामिल होने के बाद बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन के योगदान से इनकार किया गया है।
यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री ने चीन की आर्थिक सुधार के बारे में...
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी ने आबूधाबी में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीन के पास विशाल मानव संसाधन और व्यापक बाजार विकास क्षमता है। वह चीन की अर्थव्यवस्था के निरंतर सुधार के बारे में आशावादी हैं।
चीनी अर्थव्यवस्था पर सर्वेक्षण : “अगला ‘चीन’ अभी भी चीन है!”
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सीईओ शिखर सम्मेलन 2023 में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यापार समुदाय की भावना को उद्धृत करते हुए चीन में वैश्विक अवसरों पर प्रकाश डाला, "अगला 'चीन' अभी भी चीन है!"
यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमलों में पाँच की मौत, 10 घायल
कीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमलों में पांच लोग मारे गए हैं, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी।
यूक्रेनी विदेश मंत्री ने यूरोप से तीसरे देशों को गोला-बारूद की बिक्री निलंबित करने...
कीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक जर्मन मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन की सेना के सामने आने वाली कमी को देखते हुए यूरोप को यूक्रेन के अलावा तीसरे देशों को गोला-बारूद का निर्यात निलंबित कर देना चाहिए। यह साक्षात्कार सोमवार को प्रकाशित हुआ।
यूक्रेन के लिए समर्थन की पुष्टि के लिए फ्रांस करेगा मित्र देशों के सम्मेलन...
पेरिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। युद्ध के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के साथ यूक्रेन के प्रति मित्र देशों की प्रतिबद्धता मजबूत करने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को यूक्रेन के भागीदारों के एक सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं।
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की रिहाई के लिए रूसी सेना से मदद मांगने की...
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह रूसी सेना से अपने नागरिकों की रिहाई के लिए सभी प्रासंगिक मामलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जर्मन शरण केंद्र में आग लगने से एक की मौत, तीन घायल
बर्लिन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी जर्मन राज्य बवेरिया के कस्बे नॉर्डलिंगन में एक शरण केंद्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।












