Wednesday, April 1, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध और विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी की जेल...

वाशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी की मौत और यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर शुक्रवार को रूस पर 500 नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसका लक्ष्य उसकी ऊर्जा आय को और कम करना है, जो युद्ध के प्रयासों को बढ़ावा देती है और बनाए रखती है।

वियतनाम में मछली पकड़ने वाली नाव के मालवाहक जहाज से टकराने से एक की...

हनोई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। वियतनाम के क्वांग नगाई प्रांत के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव एक मालवाहक जहाज से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। जबकि, छह घायल हुए और दो अन्य लापता हैं।

फिलीपींस में सैन्य और एनपीए विद्रोहियों के बीच संघर्ष में छह की मौत

मनीला, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सेना ने बताया कि फिलीपींस में बोहोल प्रांत में हुई झड़प में छह लोग मारे गए, जिसमें एक पुलिस अधिकारी और पांच एनपीए विद्रोही शामिल हैं।

हम देश की प्रमुख विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं : चीनी विदेश...

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन नए साल में चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने की प्रक्रिया में अन्य देशों के लिए अधिक अवसर प्रदान करेगा।

जनवरी में प्रमुख चीनी शहरों में घर की कीमतों में गिरावट का पैमाना कम...

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो से जारी आंकड़ों के अनुसार इस जनवरी देश के 70 बड़े व मध्यम आकार के शहरों में पिछले महीने की तुलना में घर की कीमतों में गिरावट का पैमाना कम हुआ है।

पहली तिमाही में उपभोक्ता बाजार में लगातार वृद्धि की उम्मीद:चीनी वाणिज्य मंत्रालय

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के परंपरागत नव वर्ष की खपत के चरम सीज़न और विभिन्न नीतिगत उपायों से प्रेरित होकर पहली तिमाही में चीन के उपभोक्ता बाजार में स्थिर वृद्धि दिखने की उम्मीद है।

चीन के साथ संबंधों को और घनिष्ठ करना चाहते हैं:आइसलैंड की प्रधानमंत्री

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर ने कहा कि वह आइसलैंड-चीन संबंधों के विकास से संतुष्ट हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने की इच्छुक हैं। जैकब्सडॉटिर ने चीनी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए आइसलैंड में चीनी दूतावास का दौरा किया।

विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत कर सकते हैं नॉर्वे और चीन:नॉर्वेजियन प्रधानमंत्री

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि नॉर्वे को चीन के साथ व्यापक द्विपक्षीय सहयोग करने की उम्मीद है और दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत कर सकते हैं।

सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व जेल अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में सजा

सिंगापुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर में एक 57 वर्षीय भारतीय मूल के पूर्व जेल अधिकारी को एक कैदी को स्थानांतरित करने के बदले में कुल 1,33,000 मिलियन सिंगापुर डॉलर की रिश्वत मांगने के प्रयास के लिए शुक्रवार को तीन साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई।

अमेरिका ने 50 वर्षों में पहली बार की चंद्रमा पर लैंडिंग (लीड-1)

लॉस एंजेलिस, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स का पहला चंद्र लैंडर शुक्रवार की सुबह चंद्रमा पर उतरा, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्र सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान है।

खरी बात