Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय वियतनाम में मछली पकड़ने वाली नाव के मालवाहक जहाज से टकराने से...

वियतनाम में मछली पकड़ने वाली नाव के मालवाहक जहाज से टकराने से एक की मौत, दो लापता

0
114

हनोई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। वियतनाम के क्वांग नगाई प्रांत के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव एक मालवाहक जहाज से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। जबकि, छह घायल हुए और दो अन्य लापता हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि नौ नाविकों वाली मछली पकड़ने वाली नाव दो टुकड़ों में टूट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारी दो लापता मछुआरों की तलाश कर रहे हैं।