राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आए

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेइचिंग नगर संस्कृति एवं पर्यटन ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग में कुल 2 करोड़ 15 लाख 96 हजार 4 सौ पर्यटक आए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 18.35% की वृद्धि है। कुल पर्यटन राजस्व 26 अरब 88 करोड़ 50 लाख युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.67% की वृद्धि रही।

चीन ने पाक में चीनी काफिले पर आतंकवादी हमले की निंदा की

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक चीनी परियोजना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में बताया कि चीनी पक्ष चीनी नागरिकों पर हुए हमले के प्रति बहुत हैरान है और इस आतंकवादी कार्रवाई की जबरदस्त निंदा करता है। हम मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हैं और मृतकों के परिवार वालों को संवेदना देते हैं।

चीनी तट रक्षक ब्यूरो ने फिलीपींस के जहाज के अतिक्रमण पर बयान जारी किया

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी तट रक्षक ब्यूरो के प्रवक्ता ल्यू डेज्वून ने कहा कि मंगलवार को चीन सरकार की अनुमति के बिना, फिलीपींस के जहाज नंबर 3001 और 3002 ने चीन के हुआंगयेन द्वीप के आसपास समुद्र में घुसपैठ करने पर जोर दिया। चीन के तटरक्षक जहाज ने पूरी प्रक्रिया को ट्रैक और मॉनिटर किया और कानून के अनुसार नियंत्रण उपाय किए। ऑन-साइट संचालन पेशेवर, मानकीकृत, वैध और कानूनी हैं।

श्रीलंका में इस साल अब तक डेंगू के 40,000 से अधिक मामले आए सामने

कोलंबो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष श्रीलंका में अब तक 40,000 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं।

चीन में आर्थिक स्थिति स्थिर

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन ने प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों का कार्यान्वयन करने और प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बजट से 7 खरब युआन आवंटित किए हैं। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि अगले साल चीन अति-दीर्घकालिक विशेष सरकारी बांड जारी करना जारी रखेगा।

ईयू से आयातित ब्रांडी पर अस्थायी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाएगा चीन

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यूरोपीय संघ से आयातित ब्रांडी (शराब) पर अस्थायी एंटी-डंपिंग कदम के बारे में ज्ञापन जारी किया। इसमें कहा गया है कि चीन के एंटी-डंपिंग नियमावली और संबंधित जांच के परिणाम के अनुसार चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने इस साल 29 अगस्त को नंबर 35 ज्ञापन जारी किया।

ली छ्यांग पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठकों में भाग लेंगे

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की कि आसियान के वर्तमान अध्यक्ष देश लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के निमंत्रण पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 9 से 12 अक्टूबर तक लाओस के वियनतियाने में पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठकों की एक श्रृंखला में भाग लेंगे और लाओस की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

रोमानिया: लिबरल पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से नाता तोड़ा, सरकार में बने रहने का...

बुखारेस्ट, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोमानिया की नेशनल लिबरल पार्टी (पीएनएल) ने अपने गठबंधन सहयोगी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) के साथ राजनीतिक नाता तोड़ लिया है। हालांकि पीएनएल के अध्यक्ष निकोलाए सियुका ने कहा कि पार्टी सरकार में बनी रहेगी।

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे 100 से ज्यादा रॉकेट

यरूशलम/बेरूत, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने मंगलवार को हाइफा खाड़ी, अपर गैलिली और सेंट्रल गैलिली की ओर लगभग 105 रॉकेट दागे। हमले का मुकाबला करने के लिए इंटरसेप्टर तैनात किए गए।

‘इसे दोबारा न बुलाएं’ – जाकिर नाइक के विवादास्पद बयानों से पाकिस्तानी नाराज

कराची, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान में अपने विवादास्पद बयानों के कारण भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान दौरे पर आया हुआ है। नाइक के विवादास्पद बयानों की वजह उसके कुछ कट्टर अनुयायियों भी यह कहने लगे हैं कि इस्लामाबाद ने उसे देश में आमंत्रित करके 'बड़ी गलती' की है, वह भी एक 'राज्य अतिथि' के रूप में।

खरी बात