लेबनान: इजरायली हमलों के बाद लाखों लोग बेघर, यूएनएचसीआर चीफ ने लिया जायजा

दमिश्क, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) फिलिपो ग्रांडी ने सीरिया और लेबनान की सीमा पर स्थित जेडीडेट याबूस क्रॉसिंग का दौरा किया। इजरायली हमले शुरू होने के बाद से लाखों लोग लेबनान से सीरिया पहुंचे हैं।

सूडान: विस्थापितों के शिविर पर अर्धसैनिक बलों का हमला, 7 की मौत, 59 घायल

खार्तूम, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के एक हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए। यह हमला पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एल फशेर में विस्थापितों के शिविर पर हुआ।

इजरायल के खिलाफ लंबी लड़ाई के तैयार: हमास

गाजा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हमास ने ऐलान किया कि वह गाजा पट्टी में इजरायल के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए तैयार है। फिलिस्तीनी ग्रुप की मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक वीडियो में मैसेज में कहा, "हम इजरायल के खिलाफ एक लंबे और दर्दनाक युद्ध को जारी रखने का फैसला लेते हैं।"

जॉर्डन ने लेबनान से 44 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

अम्मान, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जॉर्डन ने अपने 44 नागरिकों को लेबनान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ये सभी सैन्य बलों के विमान से स्वदेश लौटे।

केन्या ने भ्रष्टाचार और शासन संबंधी मुद्दों के ऑडिट के लिए आईएमएफ से मांगी...

नैरोबी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से देश के भ्रष्टाचार और शासन संबंधी मुद्दों की आधिकारिक समीक्षा करने का आह्वान किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हिजबुल्ला के हमले में मारे गए इजरायल के दो सैनिक

यरूशलम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रही है। इस बीच इजरायली सेना ने सोमवार को बताया कि हिजबुल्ला के हमले में उनके दो सैनिक मारे गए हैं।

इथियोपियाई संसद ने विदेश मंत्री को बनाया नया राष्ट्रपति

अदीस अबाबा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इथियोपियाई संसद के दोनों सदनों ने सोमवार को विदेश मंत्री ताये अत्सके सेलासी को नया राष्ट्रपति नियुक्त किया।

चीन निर्मित अफ्रीका का सबसे लंबा शॉर्ट टावर केबल-स्टे ब्रिज सफलता से जुड़ा

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन सिविल इंजीनियरिंग निर्माण निगम और चीन रेलवे 15वें ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित तंजानिया के मैगुफुली ब्रिज का मुख्य भाग रविवार को सफलतापूर्वक जोड़ा गया। इस तरह अफ्रीका में सबसे लंबा शॉर्ट टावर केबल-स्टे ब्रिज पूरी तरह से जुड़ गया है। इसके पूरा होने और यातायात के लिए खुलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

चीनी पर्यटकों की यात्रा से थाईलैंड के आर्थिक सुधार में मिलती है मदद

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इन दिनों बड़ी संख्या में चीनी पर्यटक थाईलैंड के प्रमुख पर्यटक स्थलों का दौरा कर रहे हैं, जिससे थाईलैंड के आर्थिक सुधार और विकास को बढ़ावा मिला है। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले नौ महीनों में करीब 2 करोड़ 60 लाख विदेशी पर्यटकों ने थाईलैंड की यात्रा की, इनमें से 52 लाख 50 हजार चीनी पर्यटक भी शामिल थे, जो पहले स्थान पर रहा।

शीत्सांग की फुलान काउंटी में तीन पारंपरिक सीमा व्यापार मार्गों का संचालन फिर शुरू

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के आली प्रिफेक्चर की फुलान काउंटी के प्रवेश-निकास सीमा निरीक्षण स्टेशन से मिली खबर के अनुसार, हाल ही में, इस काउंटी में 3 पारंपरिक सीमा व्यापार मार्गों, यानी तिंग्का, लात्सीला और पाइलिन्ला का संचालन फिर से शुरू हुआ।

खरी बात