उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ हमारी तैयारी रहेगी जारी: सोल

सोल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोल का कहना है कि वह प्योंगयांग की उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ अपनी तैयारी जारी रखेगा। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-युल ने संसदीय सुनवाई के दौरान उत्तर कोरिया की कई उकसावे वाली कार्रवाईयों का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की।

लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा इंडोनेशिया

जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में बढ़ते इजरायली हमलों के बाद इंडोनेशिया अपने नागरिकों को वहां से निकालने का प्रयास जारी रखे हुए है।

मेक्सिको: पदभार संभालने के 6 दिन बाद मेयर की हत्या

मेक्सिको सिटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के गुएरेरो राज्य के चिलपानसिंगो शहर के मेयर एलेजांद्रो आर्कोस की पदभार ग्रहण करने के छह दिन बाद हत्या कर दी गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

7 अक्टूबर हमले की बरसी: विश्व नेताओं ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि

तेल अवीव, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के कई नेताओं ने सोमवार को 7 अक्टूबर हमले की पहली बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। 7 अक्टूबर, 2023 का अटैक होलोकॉस्ट के बाद एक ही दिन में यहूदी लोगों पर हुआ सबसे घातक हमला था। इसमें करीब 1200 इजरायलियों की मौत हो गई जबकि 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था।

गाजा और लेबनान में इजरायली जंग को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाए अंतरराष्ट्रीय समुदाय:...

अम्मान, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गाजा और लेबनान में इजरायली जंग को रोकने में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभानी चाहिए। उन्होंने रविवार को अम्मान में स्पेन के राजा फेलिप VI के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

रूस अक्टूबर में करेगा हाइड्रोजन-संचालित जहाज का परीक्षण

मॉस्को, 7 अक्टूबर (आईएएनएस) रूस के पहले हाइड्रोजन पावर से चलने जहाज 'इकोबाल्ट' का इस महीने समुद्री परीक्षण किया जाएगा। क्रायलोव स्टेट रिसर्च सेंटर (केएसआरसी) के महानिदेशक ओलेग सावचेंको ने कहा कि इसे 12 यात्रियों वाले रिक्रिएशनल बोट के रूप में डिजाइन किया गया है।

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में पुलिस ने 7 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा

इस्लामाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने 7 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। पूर्वी पंजाब में पुलिस के काउंटर टेररिस्ट डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने सोमवार को प्रांत के मियांवाली जिले यह ऑपरेशन करने का दावा किया।

7 अक्टूबर अटैक: इजरायल ने कहा- ‘शैतानी हत्यारों’ के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

तेल अवीव, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने 7 अक्टूबर हमले की पहली बरसी पर फिलिस्तीनी आतंकी ग्रुप हमास को 'शैतानी हत्यारा' करार दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक समृद्ध क्षेत्र को शैतानी हत्यारों ने नुकसान पहुंचाया, उनकी नजर केवल एक ही चीज पर थी - इजरायल का विनाश और विनाश।"

कराची विस्फोट: बीजिंग ने पाकिस्तान से चीनी नागिरकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम...

कराची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कराची एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात हुए भीषण विस्फोट में दो चीनी नागरिकों सहित तीन की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। सोमवार को चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हुए इस्लामाबाद स्थित चीन के दूतावास ने हमले की कड़ी निंदा की।

दक्षिण कोरिया और फिलीपींस ने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की रणनीतिक साझेदारी

मनीला, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और फिलीपींस विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने को तैयार हुए हैं। दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति यूं सुक येओल और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सोमवार को सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

खरी बात