पीएम अल्बानीज के बयान से ईरान नाराज, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत को किया तलब
तेहरान, 7 अक्टूबर (आईएएनएस) ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों के प्रति 'पक्षपातपूर्ण रुख' को लेकर ऑस्ट्रेलियाई राजदूत को तलब किया। तेहरान ने यह कदम तब उठाया जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बुधवार को इजरायल पर ईरान के मिसाइल अटैक की निंदा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता पीटर डटन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में ईरानी राजदूत को निष्कासित करने की मांग की।
‘युद्ध विराम का समय आ गया है’- इजरायली पीएम से बोले फ्रांस के राष्ट्रपति
पेरिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मध्य पूर्व के हालत के बारे में टेलीफोन पर बातचीत की। यह चर्चा ऐसे समय में हुई जब मैक्रों द्वारा यहूदी राष्ट्र के लिए हथियारों की सप्लाई रोकने की मांग करने पर दोनों देशों के संबंधों में तल्खी आ गई।
900 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने छोड़ा लेबनान
कैनबरा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 900 से अधिक नागरिकों ने लेबनान छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इनके लिए उड़ानों का प्रबंध किया था।
कराची विस्फोट में मारे गए लोगों में दो चीनी नागरिक भी शामिल
इस्लामाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविवार रात पाकिस्तान के कराची शहर में हुए एक आतंकवादी हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई और एक चीनी नागरिक घायल हो गया, जबकि कई पाकिस्तानी नागरिक भी मारे गए और घायल हुए। सोमवार को पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की।
चीन में गोल्डन-वीक की छुट्टियां समाप्त होते ही यातायात सामान्य
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के लोक सुरक्षा मंत्रालय के यातायात प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस अवकाश के समापन के साथ ही रविवार को यातायात की स्थिति स्थिर रही।
आतंकवादियों ने गाजा से इजरायल पर दागे तीन रॉकेट
यरूशलम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गाजा पट्टी में आतंकवादियों ने रविवार को दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट हमला किया।
पूर्वी इराक में आईएस के हमले में दो अर्धसैनिक लड़ाके मारे गए
बगदाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के हमले में रविवार को इराकी अर्धसैनिक बल हशद शाबी के दो सदस्य मारे गए और तीसरा घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस सूत्र ने दी।
दक्षिणी इजरायल में आतंकवादी हमले में एक की मौत, 10 घायल
यरूशलम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिणी इजरायली शहर बीर्शेबा में हुए आतंकवादी हमले में एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
स्पेन के मैड्रिड चिड़ियाघर ने एआई पांडा केयरटेकर लांच किया
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलहाल स्पेन के मैड्रिड चिड़ियाघर ने दो विशाल पांडा के लिये इरेनिया नामक एक एआई केयरटेकर तैयार किया है। इन दो विशाल पांडा के नाम "जिनशी" और "ज़ुयू" हैं, जिन्हें इस साल अप्रैल के अंत में चीन से मैड्रिड में भेजा गया था।
माल्टा के प्रधानमंत्री ने माल्टा और चीन के बीच अधिक व्यावहारिक सहयोग की आशा...
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। माल्टा के प्रधानमंत्री रॉबर्ट अबेला ने 4 अक्टूबर को माल्टा और चीन के बीच अधिक व्यावहारिक सहयोग की आशा जताई, ताकि आपसी लाभ और दोनों पक्षों को फायदा को बढ़ावा दिया जा सके और दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर भविष्य बनाया जा सके।











