चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र द्वारा तैयार ओपेरा ओमान में प्रदर्शित
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र द्वारा निर्मित ओपेरा "मास्करेड" 3 और 5 अक्टूबर को ओमान के रॉयल ओपेरा हाउस मस्कट में प्रदर्शित किया गया, जिसमें लगभग 2,000 दर्शक पहुंचे।
हंगरी के नेशनल इकोनॉमी मिनिस्टर : चीन की इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक एक अवसर है,...
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोप के लिए चीनी इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक न तो धमकी है और न ही खतरा है, बल्कि यह एक विकास का अवसर है। हंगरी के नेशनल इकोनॉमी मार्टन नागी ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक विशेष इन्टरव्यू में यह बात कही।
जो बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 5 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को राष्ट्रीय दिवस का बधाई संदेश भेजा है। इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
शी जिनपिंग और किम जोंग उन ने चीन तथा उत्तर कोरिया के बीच राजनयिक...
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने 6 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।
सर्वे :लगभग 60 प्रतिशत जर्मन लोग चीनी ब्रांड की कारें खरीदने के इच्छुक
बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के सबसे बड़े परिवहन संघ, ऑलगेमिनर डॉयचर ऑटोमोबिल-क्लब (एडीएसी) ने हाल ही में एक सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा की, जिसमें पता चला है कि सर्वेक्षण में शामिल लगभग 60 प्रतिशत जर्मन लोग चीनी वाहन निर्माताओं द्वारा उत्पादित कारों को खरीदने के इच्छुक हैं। शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में रुचि रखने वाले उत्तरदाताओं में से 80 प्रतिशत जर्मन लोग चीनी इलेक्ट्रिक वाहन चुनना चाहते हैं।
श्रीलंका में कल से शुरू होगी जनसंख्या और आवास की गणना
कोलंबो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के जनगणना एवं सांख्यिकी विभाग ने रविवार को कहा कि वह सोमवार को देश में जनसंख्या और आवास की 15वीं गणना के लिए व्यक्तिगत और आवास संबंधी जानकारी एकत्र करना शुरू करेगा।
दक्षिण कोरिया : मेडिकल स्कूल में कोटा वृद्धि का विरोध कर रहे छात्रों को...
सोल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मेडिकल छात्रों की छुट्टी में बड़ा बदलाव किया गया है। अब देश में छात्रों को अस्थायी रूप से छुट्टी लेने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें अगले साल स्कूलों में लौटना होगा।
मालदीव के राष्ट्रपति का भारत दौरा, दिल्ली पहुंचे मुइज्जू, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
माले/नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत आए हैं। अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान, मुइज्जू राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे।
7 अक्टूबर का हमला: आईडीएफ ने हमास आतंकियों के हथियार और वाहनों को प्रदर्शनी...
तेल अवीव, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को हमास आतंकवादियों से जुड़े सामान का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में वे वाहन और उपकरण रखे गए जिनके साथ हमास आतंकवादियों ने '7 अक्टूबर' के हमले में इजरायल में घुसपैठ की थी। पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के सीएम की गिरफ्तारी पर ‘सस्पेंस’, पीटीआई समर्थक संसद के सामने...
इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार को भी तनाव बना रहा। दरअसल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों पीटीआई समर्थकों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी नेता इमरान खान से अगले निर्देश मिलने तक संसद के सामने डी-चौक पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।











