केन्या में एमपॉक्स के मामले बढ़कर नौ हुए, रोकथाम के प्रयास तेज

नैरोबी, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या में एमपॉक्स के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में एक और नये एमपॉक्स मामले की पुष्टि की है, इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। हालांकि, सरकार ने इस बीमारी के प्रति सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया को मजबूत किया है।

इजरायल की एकतरफा कार्रवाई से मध्यपूर्व में छिड़ सकता है बड़ा क्षेत्रीय युद्ध: मिस्र

काहिरा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने चेतावनी दी कि इजरायल की एकतरफा कार्रवाई से मध्य पूर्व में व्यापक क्षेत्रीय युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की घटनाओं ने एक खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए तत्काल युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और प्रभावशाली शक्तियों से हस्तक्षेप की मांग की।

दक्षिण कोरिया: विमानन कानून के उल्लंघन का मामला, 10 एयरलाइंस पर लगा जुर्माना

सोल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने एविएशन कानून का उल्लंघन करने के लिए सउदिया एयरलाइंस, कतर एयरवेज और आठ अन्य घरेलू, विदेशी एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "घरेलू कानूनों का उल्लंघन करने और ग्राहकों को असुविधा पहुंचाने के लिए ये सख्त कदम उठाए गए हैं।"

ऑस्ट्रिया: राष्ट्रपति की राजनीतिक दलों से अपील- सरकार बनाने के लिए दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी...

वियना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन ने नव-निर्वाचित संसद में सभी दलों से अपील की कि वे दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी के साथ गठबंधन वार्ता में शामिल हों। संसद के निचले सदन नेशनल काउंसिल के चुनाव में फ्रीडम पार्टी 29.2 प्रतिशत वोट हासिल करके पहले नंबर रही। पहली बार पार्टी ने यह सफलता हासिल की है।

लेबनान में डटे हैं भारतीय ‘शांति सैनिक’, यूएन चीफ ने की तारीफ

संयुक्त राष्ट्र, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में शांति स्थापना अभियान में सेना भेजने वाले भारत और अन्य देशों की सराहना की। उन्होंने बुधवार को कहा, 'लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के शांति सैनिक अपनी जगह पर बने हुए हैं। हालांकि इजरायल ने इन्हें कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की है लेकिन संयुक्त राष्ट्र का ध्वज वहां लहरा रहा है।" यूएन चीफ ने मध्य पूर्व की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह बात कही।

दमिश्क में इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत, कई घायल

दमिश्क, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के माजेह वेस्टर्न विला क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत पर इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इजरायल ने अगर ईरान के खिलाफ की कार्रवाई तो दिया जाएगा जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन

दोहा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन इजरायल देश के खिलाफ कार्रवाई करता है तो जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मुलाकात के बाद की। वह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए कतर गए हैं।

नसरल्लाह के दामाद की मौत, सीरिया में इजरायली हमले का बना निशाना

दमिश्क, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए।

अमेरिका और यूरोप की उपस्थित पश्चिमी एशिया में समस्याओं का मूल कारण : ईरानी...

तेहरान, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में समस्याओं का मूल कारण इस क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों की उपस्थिति है।

जिबूती में तस्करों ने दो नावों से प्रवासियों को समुद्र में उतारा, 45 की...

सना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन (आईओएम) ने बुधवार को बताया कि दो नावों में सवार 45 प्रवासियों की मौत हो गई है, जबकि 111 लोग लापता हैं।

खरी बात