लेबनान से एक लाख से ज्यादा लोग सीरिया चले गए : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना की ओर से जारी निकासी आदेशों के कारण दक्षिणी लेबनान से 2 लाख से ज्यादा विस्थापित हुए हैं और लेबनान से 1 लाख से अधिक लोग सीरिया चले गए हैं।
वन्यजीव संस्था ने दक्षिणी अफ्रीका में हाथियों को मारने के फैसले का किया विरोध
लुसाका, 2 अक्टूबर (आईएएनएस) जाम्बिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण निकाय अफ्रीकन रिवर्स ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों में हाथियों को मारने की योजना का विरोध किया है।
पाकिस्तान में पोलियो के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26 हुई
इस्लामाबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने बताया कि सिंध से पोलियो के दो और मामले सामने आने के बाद अब देश में पोलियो के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
म्यांमार ने 50 हजार से ज्यादा अवैध विदेशियों को निर्वासित किया
यांगून, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार ने अक्टूबर 2023 से अगस्त 2024 तक 50 हजार से अधिक अवैध विदेशियों को निर्वासित किया है।
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 16 घायल
काबुल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हाल ही में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
तुर्की ने लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने की योजना तैयार की
अंकारा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने लेबनान से अपने नागरिकों को समुद्र या हवाई मार्ग से निकालने के लिए 'वैकल्पिक योजना' तैयार की है।
तुर्की सेना ने इराक, सीरिया में 13 ‘आतंकवादियों’ को मार गिराया : रक्षा मंत्रालय
अंकारा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना ने उत्तरी इराक और उत्तरी सीरिया में अभियान चलाकर 13 'आतंकवादियों' को मार गिराया है।
गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनी मारे गए
गाजा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मंगलवार को इजरायली हवाई हमले में गाजा पट्टी के मध्य स्थित नुसेरात शरणार्थी शिविर में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। दक्षिण गाजा के खान यूनिस में इजरायली सेना अचानक आगे बढ़ी है।
ईरान ने इजरायल पर किया हमला, 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
यरूशलम, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। हमले में मुख्य रूप से "सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों" को निशाना बनाया गया है ।
ईरान के केरमान प्रांत में अचानक आई बाढ़, 15 लोगों की मौत
तेहरान, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत केरमान में अचानक बाढ़ आ गई। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है।










