क्षेत्र में युद्ध का विस्तार नहीं करना चाहता ईरान : वित्त मंत्री
बेरूत, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि उनका देश क्षेत्र में युद्ध का विस्तार नहीं देखना चाहता। मीडिया ने यह जानकारी दी।
इराक ने रफाह में इजरायली सैन्य अभियान को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का...
बगदाद, 11 फरवरी (आईएएनएस) । इराकी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दक्षिणी गाजा शहर रफाह में सैन्य अभियान शुरू करने की इजरायली योजना को विफल करने का आग्रह किया है।
संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थायी सीट इस्लामिक अमीरात को दी जानी चाहिए: वरिष्ठ...
काबुल, 11 फरवरी (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के उपप्रधानमंत्री मावलवी अब्दुल कबीर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थायी सीट इस्लामिक अमीरात को दी जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
अमेरिका व ब्रिटेन के हवाई हमलों में मारे गए 17 आतंकवादियों का हौथी ने...
सना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी ने हाल ही में हौथी स्थलों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी और ब्रिटिश हवाई हमलों में मारे गए 17 आतंकवादियों का अंतिम संस्कार किया।
फिलीपींस में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हुई, 77 लापता
मनीला, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस के दवाओ डी ओरो प्रांत के गांवों में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 27 से बढ़कर 35 हो गई है, जबकि 77 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बाइडेन के अगले चुनाव अभियान की टीम ने ट्रंप और उनके वकील पर पलटवार...
न्यूयॉर्क, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अगले चुनाव अभियान के प्रबंधकों ने उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की भ्रमित मनःस्थिति और उनके भाषण में गोल-मटोल बातों को लेकर उन पर जुबानी हमला किया और उनके नियुक्त वकील रॉबर्ट हूर की आलोचना की, जिन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन स्मृतिलोप (मेमोरी लॉस) से पीड़ित हैं। यहां तक कि अपने बेटे की मौत के बारे में भी उन्हें याद नहीं रहता।
पाकिस्तान : इमरान के वफादारों की जीत, गद्दारों को धूल चटाई
कराची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के वफादारों ने सभी बाधाओं को पार कर लिया है और राजनीतिक बाजीगरी को मात देकर विजयी हुए हैं। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई।
पाकिस्तान: बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने चुनाव नतीजों को दी चुनौती
लाहौर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अगले कुछ दिनों में तीव्र कानूनी गतिविधि होने की उम्मीद है क्योंकि 8 फरवरी को हुए आम चुनावों के कई नतीजों को, जिनमें पीएमएल-एन उम्मीदवारों को विजेता दिखाया गया है, विरोधियों ने "धांधली" के आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालयों में चुनौती दी है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विवादास्पद चुनावों के बीच पाकिस्तान से सोशल मीडिया में रुकावट की खबरें आईं
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में उपयोगकर्ताओं और इंटरनेट निगरानीकर्ताओं द्वारा शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में देशव्यापी रुकावट की सूचना दी गई। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।
पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री का फैसला इमरान खान करेंगे : पीटीआई अध्यक्ष
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर ने शनिवार को कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान तय करेंगे कि पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।











