Wednesday, March 18, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

माइक्रोसॉफ्ट 3.125 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

न्यूयॉर्क, 10 फरवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने सप्ताह का अंत 3.125 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ किया, जो अब तक किसी भी कंपनी के लिए सबसे अधिक है।

पाकिस्तान चुनाव: चौंकाने वाले नतीजे, इमरान खान के सहयोगियों ने जीतीं ज्यादातर सीटें

इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवारों ने आम चुनावों में नेशनल असेंबली की अधिकांश सीटें जीत लीं। धीमी गिनती और धांधली के आरोपों से प्रभावित नतीजों में यह आश्चर्यजनक जीत है।

अमेरिकी रेस्तरां के बाहर हमले के बाद भारतीय मूल के टेक अधिकारी की मौत

न्यूयॉर्क, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हमले के कुछ दिनों बाद अमेरिका में एक टेक कंपनी के भारतीय मूल के एक 41 वर्षीय अधिकारी की मौत हो गई है।

पाकिस्तान में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर!

इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आम चुनावों में बिना पार्टी निशान के चुनाव लड़ने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अधिकांश उम्मीदवारों के जीत हासिल करने के साथ प्रमुख राजनीतिक दल उन्हें अपने साथ लाने के लिए आमंत्रित करने में जुट गये हैं, क्योंकि देश में अगली सरकार का गठन उनके समर्थन के बिना असंभव है।

जापान में डेटिंग ऐप्स का उपयोग बढ़ने से विवाह एजेंसियां दिवालिया हो रही !

टोक्यो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जापान में अब लोग शादी परामर्श एजेंसियों के बजाय डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं। पिछले वर्ष जापान में दिवालियापन आवेदनों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गई है।

पिछले साल चीन के सांस्कृतिक उद्यमों के मुनाफे में 30.9 फीसदी इजाफा

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में चीन में सांस्कृतिक उद्यमों ने 11 खरब 56 अरब 60 करोड़ युआन का मुनाफा हासिल किया, जो गत वर्ष से 30.9 प्रतिशत ज्यादा है। कारोबार आय की मुनाफा दर 8.93 प्रतिशत थी, जो गत वर्ष से 1.55 प्रतिशत अधिक रही।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी जनता को सुख दिलाने में जुटी हुई है : शी चिनफिंग

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वसंत त्योहार चीन का सबसे बड़ा पारंपरिक त्योहार है। इस त्योहार से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा समय निकालकर बुनियादी स्तर के लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन करते हैं। उनकी सबसे बड़ी अभिलाषा है कि सब लोग खुशी-खुशी नया साल मनाएं।

शी चिनफिंग ने देश भर के लोगों को नए साल पर शुभकामनाएं दी

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी नव वर्ष पिछले वर्ष का जायजा लेने और नये वर्ष की योजना बनाने का समय होता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की नए साल की शुभकामनाओं में, "मेहनत" एक निरंतर कीवर्ड है। उन्होंने पिछले वर्ष हासिल की गई उपलब्धियों का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया, और बेहतर भविष्य के निर्माण का श्रेय भी कड़ी मेहनत को दिया।

चीन द्वारा निर्मित बांग्लादेश पावर ग्रिड परियोजना की पहली लाइन शुरू

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी उद्यम द्वारा शुरू की गई बांग्लादेश राष्ट्रीय पावर ग्रिड उन्नयन और नवीनीकरण परियोजना की पहली लाइन को आधिकारिक तौर पर 8 फरवरी को परिचालन में लाया गया, जिससे उत्तरी बांग्लादेश के राजशाही डिवीज़न में पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।

चीनी रेलवे और अन्य विभागों ने सुगम यात्रा सुनिश्चित की

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी चंद्र नव वर्ष का पहला दिन 10 फरवरी को है। वसंत महोत्सव यात्रा के 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है। चीनी रेलवे, विद्युत ऊर्जा, नागरिक उड्डयन और अन्य संबंधित विभागों ने सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करते हुए यात्रा सेवाओं में सुधार किया, ताकि नए साल की छुट्टियों के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

खरी बात