Wednesday, May 20, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

व्हाइट हाउस: अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता के ल‍िए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जाएंगे इस्लामाबाद

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि दो-सप्ताह के संघर्ष-विराम पर अमेरिका की जीत हुई है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेना ने संभव बनाया। अब आगे इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समझौता वर्ता में अमेरिका का नेतृत्व करेंगे।

यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते का स्वागत क‍िया, शांति के प्रयासों में ईयू...

ब्रुसेल्स, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय नेताओं ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) मध्य पूर्व में शांति लाने की कोशिशों में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में ईरान पर हुए 13,000 से ज्‍यादा हमले, 13 अमेर‍िकी सैनिक...

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पेंटागन की ओर से बुधवार को एक बयान जारी करते हुए बताया क‍ि अमेर‍िका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान 13,000 से ज्‍यादा ठ‍िकानों पर हमला क‍िया। यह एक बड़ा सैन्‍य अभ‍ियान रहा, जि‍समें अमेर‍िका ने अपने 13 सैन‍िकों को खो द‍िया।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत, शांति की दिशा...

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बांग्लादेश ने हालिया सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे शांति की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम बताया है। बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस युद्धविराम का सम्मान करेंगे।

ट्रंप का आरोप- अमेरिका-ईरान वार्ता में फर्जी लोग और झूठे दावे शाम‍िल, जल्द होगा...

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोग फर्जी दावे और बेकार प्रस्ताव भेजकर बातचीत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका सिर्फ एक मान्य समूह के साथ ही गंभीरता से चर्चा कर रहा है।

पश्चिम एशिया विवाद में मध्यस्थता की पाकिस्तान की कोशिश से चीन के साथ रिश्तों...

इस्लामाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों से चीन के साथ उसके संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग ने भले ही सार्वजनिक तौर पर चिंता जाहिर नहीं की हो, लेकिन उसकी कूटनीतिक प्रतिक्रिया से असहजता साफ झलकती है।

नई सरकार नेपाल के विदेश संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित: बालेंद्र शाह

काठमांडू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुधवार को कहा कि उनके नेतृत्व में बनी नई सरकार आपसी फायदे के आधार पर म‍ित्र देशों के साथ काठमांडू के रिश्तों को और मजबूत करना चाहती है।

भारत-फिलीपींस ने रणनीतिक साझेदारी और आसियान सहयोग पर की चर्चा

मनीला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के ईस्टर्न सेक्रेटरी पेरियासामी कुमारन ने गुरुवार को मनीला में फिलीपींस की विदेश सचिव मारिया थेरेसा पी. लजारो से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी और भारत के दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के समर्थन पर बातचीत हुई।

नई दिल्ली: भारत-तुर्की के 12वें विदेश कार्यालय परामर्श सत्र में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और तुर्की ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने 12वें विदेश कार्यालय परामर्श सत्र का आयोजन किया। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, पर्यटन, तकनीक और नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग, आम लोगों के बीच संबंध और सीमा पार आतंकवाद से लड़ाई जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

म्यांमार दौरे पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, यांगून में आईएनएस संध्याक पर...

यांगून, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बुधवार को म्यांमार के यांगून में भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक पर आयोजित ‘डेक रिसेप्शन’ में हिस्सा लिया। वह म्यांमार के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

खरी बात